फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indo-pak should be together against is : farooq

'IS से लड़ने के लिए भारत-पाक को एक होने की जरूरत'

Sun, 06 Dec 2015 10:37 PM IST
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
indo-pak should be together against is : farooq

नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि आईएस से लड़ने के लिए भारत और पाकिस्तान को एक होकर मुकाबला करने की जरूरत है।

विज्ञापन


फारूक ने फिर दोहराया कि नियंत्रण रेखा को अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाया जाना चाहिए। फारूक अपने पिता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 110वीं जयंती पर नेकां की ओर से आयोजित समारोह के दौरान उनकी कब्र पर श्रद्धांजलि देने हजरत बल पहुंचे थे।
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए फारूक ने आईएस के खतरे पर कहा कि जब तक दोनों देशों के बीच कोई फैसला नहीं होता, तब तक यह चीजें होती रहेंगी। आईएस से बचना है तो दोनों देशों को एक होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पाकिस्तान दौरे पर कहा कि हमें काफी खुशी है कि वह जा रही हैं और उम्मीद करते हैं कि इस दौरे से पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध और बेहतर होंगे। बेहतर संबंधों का असर भविष्य में दोनों देशों की बातचीत पर अच्छा पड़ सकेगा।

किसी न किसी को मिर्ची लगनी ही थी

indo-pak should be together against is : farooq

पीओके संबंधी अपने बयान पर कायम रहते हुए फारूक ने फिर कहा कि मेरे बयान पर शोर तो मचना ही था, किसी न किसी को मिर्ची लगनी ही थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर और कोई हल है तो वह मुझे बताएं।

अगर यह फैसला होता है तो इस तरीके से कश्मीर का यह हिस्सा हमारा और वह उनका होगा। दोनों हिस्सों को अगर स्वायत्तता मिले तो यह सीमाएं खुद-ब-खुद बेमायने हो जाएंगी।

इसके बाद दोनों तरफ के लोग सीमा के इस पार या उस पार आसानी से आ-जा सकेंगे, व्यापार बढ़ेगा, परिवार जुड़ेंगे और परेशानियां कम होंगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंध और मजबूत होंगे।

असहिष्णुता पर उन्होंने कहा कि हम इसका खंडन करते हैं और हमें इस बात की खुशी है कि अधिकतर लोगों ने इसका खंडन किया है। हमें याद रखना चाहिए कि यह वतन सबका है। हिंदू, मुसलमान, सिख, बौद्ध सबका यह वतन है। हम सबको एकसाथ मिलकर इसे चलाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed