फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IndiGo plane comes close to snow mound in Srinagar all passengers deboarded

श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमान बर्फ से टकराया, बड़ा हादसा टला, सभी 233 यात्री सुरक्षित

Wed, 13 Jan 2021 08:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 13 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
IndiGo plane comes close to snow mound in Srinagar all passengers deboarded
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हवाई जहाज बर्फ से टकरा गया - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली जा रहा एक हवाई जहाज रनवे के अंतिम सिरे पर जमा बर्फ से टकरा गया। चालक की सूझबूझ से सभी यात्री सुरक्षित हैं। जिस समय हादसा हुआ विमान में 233 यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर तकनीकी जांच की गई। जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद विमान को रवाना कर दिया गया। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि बुधवार दोपहर लगभग 12.30 बजे श्रीनगर से दिल्ली जाने वाला इंडिगो एयर लाइंस का विमान (6-ई 2550 ) 233 यात्रियों के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार था। टेक ऑफ करने से पहले विमान का दाहिना इंजन रनवे के अंतिम छोर पर एकत्र बर्फ से टकरा गया। तेज आवाज होते ही विमान पर सवार यात्री सकते में आ गए। परंतु विमान चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान को रोक लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान हवाई अड्डे पर तैनात अग्निशमन और इमरजेंसी टीम के सदस्य फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद विमान सवार सभी यात्रियों को तत्काल विमान से उतारा गया। किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद तकनीकी टीम ने विमान का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित पाए जाने के बाद थोड़ी देर से विमान को सभी यात्रियों के साथ रवाना कर दिया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि रनवे पर उड़ान भरते हुए विमान का दाहिना इंजन बर्फ से टकराया है। दुर्घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कश्मीर में इस बार रिकॉर्ड बर्फबारी
कश्मीर घाटी में जनवरी माह में इस बार रिकॉर्ड बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में हवाई अड्डा दिसंबर माह में छह दिन मौसम की खराबी के कारण बंद रहा था। उस दौरान इतनी बर्फबारी हुई थी कि पूरा एयरपोर्ट बर्फ से ढंक गया था। रनवे से बर्फ हटाने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों को बहाल किया गया था। 


रनवे के किनारे जमा है बर्फ
श्रीनगर एयरपोर्ट के रनवे पर जमे बर्फ को हटाने के बाद उसे किनारे कर दिया गया था। मौसम ठंडा रहने के कारण बर्फ अभी भी मौजूद है। बुधवार को रनवे के अंतिम छोर पर जमा बर्फ से इंडिगो का विमान टकरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed