फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian railways to start operation thunder during amarnath yatra for bogus ticket agents

अमरनाथ यात्रा के दौरान रेलवे का चलेगा ‘ऑपरेशन थंडर’, ई-टिकटिंग की कालाबाजारी पर रहेगी नजर

Wed, 19 Jun 2019 03:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 03:24 PM IST
विज्ञापन
indian railways to start operation thunder during amarnath yatra for bogus ticket agents
भारतीय रेल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के दौरान ट्रेनों में आरक्षित सीटों के लिए मारामारी रहेगी। इस दौरान ई-टिकटिंग का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में रेलवे का देशव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन थंडर’ काफी कारगर साबित हो सकता है। यात्रा के दौरान ई-टिकटिंग के एजेंटों पर आरपीएफ की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन

 
हाल ही में जम्मू में दो बड़े ई-टिकट फर्जीवाडे़ के मामले सामने आए हैं। इन गिरोहों को आरपीएफ की टीम ने रंगेहाथ दबोचा है। इसमें हजारों की नकदी भी बरामद की है। अमरनाथ यात्रा के दौरान आरपीएफ की टीम ऐसे एजेंटों पर विशेष नजर रखेगी। ई-टिकटिंग का अवैध कारोबार करने वाले एजेंट यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें लूटते हैं।
विज्ञापन


आरपीएफ की टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर अवैध टिकटिंग का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की है। वहीं आरपीएफ जम्मू में तैनात इंस्पेक्टर मुंशी राम ने कहा कि हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। ई-टिकट फर्जीवाडे़ पर विशेष नजर रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह हैं मामले 
-28 मई को आरपीएफ की टीम ने ई-टिकटिंग फर्जीवाडे़ के मामले में एक को गिरफ्तार किया। आरोपी अपनी यूजर आईडी से आरक्षित टिकट बुक करता था फिर उसे महंगे दाम पर यात्रियों को बेचता था। उससे कुछ ई-टिकट बरामद हुए थे।  

-14 जून को आरपीएफ की टीम ने पलौड़ा इलाके में एक एजेंट को पकड़ा। आरोपी विभिन्न यूजर आईडी से ई-टिकट बुक करता था। इसके बाद वह यात्रियों को दोगुने दाम पर बेचता था। आरपीएफ की टीम ने आरोपी से टिकट और नकदी बरामद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed