फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian force ready for war against pakistan

कहीं भी, कभी भी कार्रवाई की तैयारी में फौज, उसी की भाषा में ही जवाब देने की बनाई जा रही रणनीति

Wed, 19 Sep 2018 09:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 19 Sep 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Indian force ready for war against pakistan
jammu

इंटरनेशनल बार्डर पर पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा बीएसएफ जवान की बर्बरता से हत्या करने के बाद हर तरफ गम, गुस्सा और तकलीफ है। सीमा पर तैनात जवानों में गुस्सा पल रहा है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की तैयारी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान को जल्द ही इस क्रूरता का जवाब दिया जाएगा। पहले भी पाकिस्तानी सैनिकों को सबक सिखाया जा चुका है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एलओसी या फिर इंटरनेशनल बार्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों को कड़ा जवाब दिया जा सकता है। बीएसएफ और सेना के उच्च अधिकारियों ने केंद्र में बैठे उच्च अधिकारियों से बात की है। 2013 में जब पाकिस्तानी सैनिकों वाली बैट टीम ने दो भारतीय जवानों के सिर काटे। तो इसके बाद 2016 में भारतीय सेना ने पाक को जवाब दिया।

विज्ञापन

बार्डर और एलओसी पर हाई अलर्ट

उसी क्षेत्र में घुसकर आतंकियों और सैनिकों को मौत के घाट उतारा। जिस क्षेत्र से बैट टीम ने घुसपैठ कर जवानों के सिर काटे। सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर पाक को जवाब दिया जा सकता है। बीएसएफ और सेना की तरफ से आने वाले कुछ दिनों में एलओसी या फिर बार्डर पर कभी भी कोई बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 

इस घटना के बाद एलओसी और बार्डर पर हाई अलर्ट किया गया है। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन चुकी है। सूत्रों का कहना है कि बार्डर पर रहने वाले लोगों को अलर्ट किया गया है कि वह लोग रात को अपने घरों से बाहर न निकलें। यदि कोई निकले भी तो पूरा एहतियात बरते। जवानों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed