{"_id":"58c4dff24f1c1b7a26dc3e69","slug":"indian-army-will-be-built-firing-range-on-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना बनाएगी फायरिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना बनाएगी फायरिंग रेंज
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 13 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थित लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास सामरिक मजबूती हासिल करने के लिए भारतीय सेना फील्ड फायरिंग और आर्टिलरी रेंज स्थापित करेगी।
पिछले करीब तीन साल से चल रही कवायद के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने सेना को 4 लाख 80 हजार कनाल (60 हजार एकड़) जमीन लीज पर दे दी है। लेह जिले के दुरबुक डिवीजन में मंडलथांग, शयोक इलाके में यह भूमि पांच साल की लीज पर दी गई है।
सूत्रों ने बताया कि सेना ने भारत-चीन एलएसी के पास फायरिंग रेंज के लिए जमीन देने की मांग की थी। इसके लिए बाकायदा एक प्रक्रिया के तहत मामले को आगे बढ़ाया गया। भूमि हासिल करने के लिए तीन साल से सेना लगातार मामले पर नजर बनाए हुए थी। राज्य सरकार द्वारा भूमि लीज पर देने के फैसले के बाद अब फायरिंग रेंज को मूर्तरूप देने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है।