फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   indian army vacated villages restricted LOC

जम्मू-कश्मीर में भी सीमावर्ती गांवों को खाली करने के आदेश, LoC पर लोगों की आवाजाही रोकी

Sat, 01 Oct 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 01 Oct 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
indian army vacated villages restricted LOC
इंडो पाक बॉर्डर पर बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
पीओके में सर्जिकल ऑपरेशन के बाद रियासत में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की ओर से गांवों को निशाना बनाए जाने की आशंका में जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ तथा राजोरी के सीमावर्ती इलाकों में बार्डर से सटे इलाकों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। कुछ इलाकों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन


यहां से बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की तैयारी है। प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्लान बी भी तैयार कर लिया है। इसके तहत शिविर चिह्नित कर लिए गए हैं। पुंछ में आर्मी के दो स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कश्मीर में एलओसी पर सीमांत गांवों में लोगों की आवाजाही रोक दी गई है। स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जम्मू के अखनूर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गरखल, जाजियल, सिधारवान, रखकरून आदि गांवों को खाली करने के आदेश दिए गए हैं। सभी लंबरदार, चौकीदार, सरपंच तथा पंच को गांव खाली कर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। आरएस पुरा सेक्टर में भी सीमांत गांवों को खाली कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर और अवंतिपोरा में भारतीय वायु सेना भी अलर्ट

indian army vacated villages restricted LOC
MI17 - फोटो : File Photo
इसके लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को आवश्यक हिदायत दी गई है। कठुआ के हीरानगर सेक्टर के 32 गांवों को खाली करने को कहा गया है। इसके लिए गाड़ियां मंगवा ली गईं हैं। सांबा जिले के सांबा व रामगढ़ सेक्टर में लोगों में दहशत है। सीमांत गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को तैयार बैठे हैं। पुंछ जिले के हवेली और मेंढर तहसील के 35 गांवों के  लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। 

कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर के जीरो लाइन से सटे 41 गांवों को खाली कराने का प्लान तैयार कर लिया गया है। कुपवाड़ा जिले के टंगधार, मच्छेल और केरन सेक्टर में नागरिकों की आवाजाही रोकी गई है। सेना को सतर्क रखा गया है। श्रीनगर तथा अवंतिपोरा में भारतीय वायु सेना को भी अलर्ट कर दिया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed