फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   indian army troops killed four terrorist in encounter at jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः सेना ने लगाई हैट्रिक, एक ही दिन में तीन संगठनों के चार आतंकी किए ढेर

Mon, 09 Oct 2017 11:27 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 09 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
indian army troops killed four terrorist in encounter at jammu kashmir
- फोटो : BASIT ZARGAR

आज घाटी में हुए दो अलग-अलग मुठभेड़ में भारतीय सेना के जवानों ने चार आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। ये दोनो मुठभेड़ में कुछ ही घंटो के समय का अन्तर था। बताया जा रहा है कि इन दो मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने घाटी में सक्रिय तीन बड़े आतंकी संगठन के चार आतंकियों को मार गिराया जो कि सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकियों में दो हिजबुल, एक जैश-ए-मोहम्मद व एक लश्कर-अ-तैयबा के आतंकी थे।

विज्ञापन


जैश-ए-मुहम्मद
सूत्रों के अनुसार सुबह उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सेना के जवानों ने आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मुहम्मद के कमांडर आतंकी खालिद को मार गिराया। घाटी में सभी जैश के हमलों के पीछे का मास्टरमाइंड यही था। गौरतलब है की मारा गया आतंकी खालिद ए++ कैटेगरी का था और मारे गए आतंकी के पास से एक पिस्टल और ग्रेनेड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


हिजबुल मुजाहिदीन
वही शाम को शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी जाहिद मीर व आसिफ अहमद (दोनों हिजबुल) के आतंकी थे। ए डबल प्लस कैटेगरी का जाहिद 15 जुलाई 2015 और सी कैटेगरी का आसिफ चार जुलाई 2017 को हिजबुल में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लश्कर-ए-तैयबा
इसी मुठभेड़ में एक अन्य आंतकी भी मार गिराया गया जिसकी शिनाख्त लश्कर का इरफान के रूप में हुई। इरफान ए कैटेगरी का आतंकी था जो 11 मई 2016 को शामिल हुआ था। 
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीसरे की तलाश की जा रही है। जाहिद दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में युवाओं की भर्ती करता था। उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। 

एक ही दिन कई संगठनों को लगा धक्का

सुरक्षा बलों ने एक ही दिन जैश, लश्कर तथा हिजबुल आतंकियों को ढेर कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उत्तरी कश्मीर के बारामुला में जैश के कमांडर को मारने के साथ ही दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में हिजबुल के दो तथा लश्कर के एक आतंसुरक्षा बलों के अनुसार एक ही दिन में तीन संगठनों के आतंकियों को मार गिराया जाना बड़ी सफलता है। की को ढेर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed