{"_id":"5d028969bdec226df4007450","slug":"indian-army-rescues-fourteen-from-avalanches-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख में सेना ने हिमस्खलन की चपेट में आए 14 को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख में सेना ने हिमस्खलन की चपेट में आए 14 को बचाया
Thu, 13 Jun 2019 11:05 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:05 PM IST
सार
-द्रास सेक्टर में बक्करवाल समुदाय के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख संभाग के द्रास सेक्टर में बुधवार को हिमस्खलन की चपेट में आए 14 लोगों को सेना ने बचाया। इनके अस्थायी कैंप बर्फ में दब गए हैं। सेना ने इन्हें बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मुसकोह घाटी में बुधवार को हिमस्खलन की सूचना पर सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने तत्काल कार्रवाई की।
इस इलाके में बक्करवाल समुदाय के लोगों का डेरा होने की सूचना पर तत्काल पास के कंपनी आपरेटिंग बेस (सीओबी) से एक युवा अधिकारी के नेतृत्व में जवानों को भेजा गया। इन्होंने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। सेना ने 14 लोगों को बचाकर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। साथ ही उनके डेरे को सुरक्षित स्थानों पर लगवाया।