{"_id":"5b9c0736867a557ff5670240","slug":"indian-army-northern-command-head-updated-the-intruders-movement-on-loc-to-governor-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नार्दर्न कमांड प्रमुख ने आईबी से घुसपैठ की राज्यपाल को दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नार्दर्न कमांड प्रमुख ने आईबी से घुसपैठ की राज्यपाल को दी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
नार्दर्न कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा से तीन दिन पहले आतंकियों की घुसपैठ से उत्पन्न स्थिति को लेकर नार्दर्न कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंतरिक सुरक्षा प्रबंधन को और प्रभावी बनाने के तरीके की जानकारी दी।
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सेना कमांडर ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें राज्य में कानून व्यवस्था के हालात की जानकारी दी। खासकर वीरवार को जम्मू के झज्जर कोटली इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ पर बात हुई। सैन्य प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सेना कमांडर ने श्रीनगर पहुंचने पर सबसे पहले डीजीपी दिलबाग सिंह के साथ बादामीबाग छावनी में बैठक कर मौजूदा हालात पर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर सहयोग और तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया जिससे आतंकवाद रोधी अभियानों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उनके साथ चिनार कोर के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी थे। सूत्रों ने बताया कि नार्दर्न कमांड प्रमुख दौरे में सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही आगामी निकाय और पंचायती चुनावों के रोडमैप पर भी विचार-विमर्श करेंगे।