फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army Major Infiltration bid foiled in Macchal Sector of Jammu Kashmir,6 terrorist infiltrated

कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ कर रहे छह आतंकियों को सेना ने खदेड़ा, मुठभेड़ में एक जवान घायल

Tue, 06 Aug 2019 01:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 06 Aug 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Major Infiltration bid foiled in Macchal Sector of Jammu Kashmir,6 terrorist infiltrated
फाइल

जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में सेना ने पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर घुसपैठ कर रहे छह आतंकियों को वापस खदेड़ा हैं। सेना के मुताबिक यह आतंकी 500 मीटर अंदर तक घुस आए थे, जिन्हें सेना के सतर्क जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए वापस पीओके खदेड़ दिया है। इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


आपको बता दें कि शनिवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए सेना ने पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई थी। सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया था। सेना की ओर से सबूत के तौर पर ड्रोन से ली गई तस्वीर में चार आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े दिखाई पड़ रहे थे। ज्ञात हो कि पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं। 
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा ट्रैक से स्नाइपर राइफल, आईईडी, पाकिस्तान निर्मित लैंडमाइन की बरामदगी साफ तौर पर दर्शाती है कि पाकिस्तान आतंकी गतिविधियों में शामिल है। सुरक्षा बल एलओसी तथा घाटी में इन नापाक हरकतों का लगातार जवाब दे रहे हैं। सेना ने कहा है कि किसी भी नापाक हरकत को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञात हो कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में 30 जुलाई को सीजफायर उल्लंघन की आड़ में घुसपैठ कर तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। इधर बीच पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर गोलाबारी कर घुसपैठ की कोशिशें कराई जा रही हैं।

आत्मघाती हमले की फिराक में आतंकी

बताया जा रहा है कि घाटी में सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती के फैसले के बाद पाकिस्तान में बैठे आतंकी जम्मू-कश्मीर में बड़े आत्मघाती हमले की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक ये आतंकी पाकिस्तान के पेशावर और मुजफ्फराबाद में मौजूद हैं। ये आतंकी और पाक का बैट दस्ता सीमा पर तैनात सेना के जवानों पर हमला करने की भी फिराक में हैं।

पीओके में 15 आतंकियों के साथ दिखा मसूद का भाई

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में जैश सरगना मसूद अजहर के भाई इब्राहिम अजहर को देखा गया है। सूत्रों के मुताबिक इब्राहिम अजहर अपने 15 आतंकी गुर्गों के साथ मरकज, सनान बिन सलमा, तरनब फार्म, पेशावर और खैबर पख्तूनख्वा के अलग-अलग आतंकी कैंपों में देखा गया।



खैबर पख्तूनख्वा के जमरूद इलाके में इनकी ट्रेनिंग हुई है। इन 15 आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने के लिए खास तौर पर प्रशिक्षित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमरनाथ यात्रा को लेकर खुफिया सूचना के हवाले से आतंकी खतरे की बात कहते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने शुक्रवार को एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें तीर्थयात्रियों को घाटी से जल्द से जल्द लौटने की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed