{"_id":"5dac59758ebc3e0142328a86","slug":"indian-army-launched-attack-on-terrorist-camps-situated-inside-pakistan-occupied-kashmir-pok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को भारतीय सेना का करारा जवाब, लगभग 10 सैनिक और कई आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को भारतीय सेना का करारा जवाब, लगभग 10 सैनिक और कई आतंकी ढेर
Sun, 20 Oct 2019 06:26 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 20 Oct 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
शहीद जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान द्वारा रविवार को की गई नापाक हरकत में भारतीय सेना के दो जवान शहीद हो गए। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई है, और तीन घायल हैं। भारी गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
बताया जा रहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है। सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा कि इस कार्रवाई में 6 से 10 पाकिस्तानी सैनिक और कई आतंकी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि गोलाबारी में पीओके में स्थित तीन आतंकी लॉन्च पैड तबाह हो गए और एक अन्य आतंकी ठिकाने को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर के गुंडी गुजरा में पाकिस्तानी सेना ने रात दस से सुबह चार बजे तक फायरिंग की। गोलीबारी में सेना के दो जवान पदम बहादुर श्रेष्ठ और गमिल कुमार श्रेष्ठ शहीद हो गए। जबकि एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पाकिस्तान की तरफ से हुई भारी गोलीबारी में मकानों को भी नुकसान पहुंचा। कई मकान गिरने की भी खबर है। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की।
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमले किए। भारतीय सेना की यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद की गई।
भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को निशाना बनाने के लिए आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने यह कार्रवाई तंगधार सेक्टर में पाक द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन कर आतंकियों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिश के बाद की। जिसमें पांच आतंकवादी मारे गए।
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित नीलम घाटी इलाके में भारतीय सेना ने आतंकियों के चार लॉन्चिंग पैड को निशाना बनाया और नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ है।

आतंकी घटनाएं
- 18 अक्तूबर-उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में आतंकियों ने सेब के एक ट्रक को आग के हवाले करने का प्रयास किया। स्थानीय नागरिकों के विरोध के चलते मंसूबा नाकाम।
- 16 अक्तूबर-आतंकियों ने शोपियां जिले में पंजाब निवासी सेब व्यापारी चरणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकियों की गोली से एक व्यापारी संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
- 16 अक्तूबर- पुलवामा में आतंकियों ने सुबह एक ईंट भट्टा मजदूर सेठी साही की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- 16 अक्तूबर- शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं।
- 14 अक्तूबर-शोपियां के सिंधु सरमाल इलाके में ही आतंकियों ने राजस्थान के ट्रक ड्राइवर शरीफ खान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ड्राइवर घटना के समय ट्रक पर सेब लाद रहा था।
- 12 अक्तूबर-श्रीनगर के हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें एक महिला समेत सात लोग घायल हुए थे।
- पांच अक्तूबर-अनंतनाग में डीसी कार्यालय के बाहर भी ग्रेनेड हमला किया था, जिसमें 14 लोग घायल हुए थे।
- 28 सितंबर-श्रीनगर के नवाकदल इलाके में सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन के जवानों पर भी ग्रेनेड हमला किया गया था।
- 28 सितंबर- रात में आतंकियों ने हमला कर पीडीपी के पूर्व कार्यकर्ता सज्जाद अहमद मंटू को घायल कर दिया था।