फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   INDIAN ARMY INCREASING MADE IN INDIA EQUIPMENT IN AMUNATIONS

भारतीय सेनाओं में भारत निर्मित सामरिक साजो सामान पर दिया जा रहा जोर

Tue, 31 Jan 2017 04:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 31 Jan 2017 04:58 AM IST
विज्ञापन
INDIAN ARMY INCREASING MADE IN INDIA EQUIPMENT IN AMUNATIONS
Indian Army - फोटो : Amar Ujala

रक्षा मंत्रालय के अधीन जल, थल और वायु सेना द्वारा इस्तेमाल होने वाले हथियार और उपकरणों में मेड इन इंडिया की धमक बढ़ाई जा रही है। सामरिक साजोसामान भारत निर्मित सुनिश्चित हो, इसके लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

विज्ञापन


डिप्टी चीफ आफ आर्मी स्टाफ (प्लानिंग एंड सिस्टम्स) लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने यह जानकारी राज्यपाल एनएन वोहरा को दी। राजभवन पहुंचे साहा ने कहा, ज्यादातर हथियार, उपकरण और सिस्टम विदेशों से आयात किए जाते रहे हैं। भारत निर्मित साजो सामान को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने राज्यपाल को इस दिशा में अब तक हुए कार्य की मुकम्मल जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल ने बताया कि आयातित साजोसामान बेहद महंगा होता है। राज्यपाल के साथ बातचीत में साहा ने सुरक्षा जरूरतों पर भी विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल से मिले डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह

INDIAN ARMY INCREASING MADE IN INDIA EQUIPMENT IN AMUNATIONS
डॉ. निर्मल सिंह - फोटो : फाइल फोटो

उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर उन्हें रियासत में बिजली आपूर्ति व्यवस्था के इंतजामों से अवगत करवाया। बर्फबारी के बाद बिजली ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई इलाकाें की बिजली गुल है।

इसके बावजूद, विभागीय अमला बिजली बहाली के काम को अंजाम दे रहा है। उपमुख्यमंत्री ने बतौर बिजली मंत्री राज्यपाल को बताया कि घाटी समेत बर्फबारी और बारिश से प्रभावित तमाम इलाकों में बिजली बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed