{"_id":"592300f34f1c1b3c6a5369e4","slug":"indian-army-honored-major-nitin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने वाले मेजर को सेना ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने वाले मेजर को सेना ने किया सम्मानित
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Tue, 23 May 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
पत्थरबाज को जीप पर बांधकर घुमाने के मामले में जांच जारी
- फोटो : फाइल फोटो
कश्मीर में चुनाव के दौरान पत्थरबाजों से निपटने वाले मेजर को सेना ने सम्मानित किया है। थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने मेजर को कॉउंटर इंसरजेंसी ऑपरेशन के दौरान बेहतरीन प्रयास के लिए सम्मानित किया। इस प्रयास के लिए मेजर नितिन गोगोई को आर्मी चीफ कमेंडेशन कार्ड प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
सेना प्रमुख द्वारा सम्मानित होने वाले मेजर गोगोई ने उप चुनाव के समय पत्थरबाजों से निपटने के लिए पत्थरबाज को जीप से बांध दिया था। इस वाकये के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट किया था।
विज्ञापन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेना की ओर से मामले की जांच के लिए कोर्ट आफ इन्क्वायरी का गठन किया गया था। इस कोर्ट द्वारा अब भी इस मामले की जांच की जा रही है। इस जांच के बीच ही मेजर नितिन गोगोई को मिले सम्मान के बाद सोशल मीडिया पर तमाम लोग मेजर की प्रशंसा करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन