{"_id":"5e1ebf4e8ebc3e4b20339d0f","slug":"indian-army-hizbul-harun-hafaz-has-been-gunned-down-by-security-forces-in-an-encounter-in-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मारा गया हिजबुल कमांडर हारून हफज, सेना ने मुठभेड़ में किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मारा गया हिजबुल कमांडर हारून हफज, सेना ने मुठभेड़ में किया ढेर
Wed, 15 Jan 2020 12:59 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के जिला कमांडर हारुन हाफज को डोडा में एक मुठभेड़ में मार गिराया।
उधर घाटी की इस साल की दूसरी मुठभेड़ में सोमवार को सुरक्षा बलों ने बडगाम में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकी को मार गिराया था। मारे गए आतंकी से पिस्टल और ग्रेनेड बरामद किया गया था। दक्षिणी कश्मीर के त्राल में रविवार को हिजबुल के टॉप कमांडर हम्माद खान समेत तीन आतंकी मारे जाने के बाद हिजबुल को एक और झटका लगा था। इस साल अब तक इस संगठन के छह दहशतगर्द मारे गए हैं।
मारे गए आतंकी की शिनाख्त आदिल गनेई के रूप में हुई है। बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के कुलतरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने पहले एक-एक कर चार ग्रेनेड दागे। फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। पुलिस के अनुसार आदिल 30 जून, 2019 को बुगाम में मुठभेड़ के दौरान भाग निकला था। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 12 जनवरी को हम्माद खान समेत तीन आतंकियों के मारे जाने से पहले सात जनवरी को दक्षिणी कश्मीर के अवंतीपोरा के चरसू में हिजबुल आतंकी शाहिद अहमद को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था।
विज्ञापन
Indian Army: District Commander of Hizbul Mujahideen, Harun Hafaz has been gunned down by security forces in an encounter in Doda. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/qebm1CEL6Y
— ANI (@ANI) January 15, 2020