उत्तरी कमान में डेटा लीक का मामला, सेना ने आरोपी के खिलाफ दिया जांच का आदेश
भारतीय सेना ने उत्तरी कमान में डेटा लीक के एक कथित मामले की जांच का आदेश दिया है। जिसमें एक सैनिक को सीमा पार डेटा भेजते हुए पाया गया था। एएनआई के मुताबिक सेना के सूत्रों ने बताया कि पंजाब का एक जवान जोकि उत्तरी कमान में तैनात था, उसे अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी लीक करते हुए पाया गया।
घटना के सामने आने के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया। जिसमें कहा गया कि यह जांच की जाए कि सैनिक को डेटा तक पहुंच कैसे मिली, पाकिस्तानी एजेंसियों के गुर्गों तक किस हद तक डेटा लीक हुआ, इसके लिए किस हद तक और कैसा समझौता हुआ है।
यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध था। बता दें कि उधमपुर स्थित उत्तरी कमान लद्दाख क्षेत्र में चीन और पाकिस्तान से सटी दोनों सीमाओं पर सुरक्षा का प्रभारी है।
Army probing alleged data breach in Northern Command
— ANI Digital (@ani_digital) February 25, 2021
Read @ANI Story | https://t.co/br2BqSE8Y6 pic.twitter.com/8XiKHlZUpk