{"_id":"59bc0ba14f1c1bac688b4c30","slug":"indian-army-gives-to-pak-setdown-response-of-ceasefire-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरा पाक, आधा दर्जन गांवों को कराया खाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरा पाक, आधा दर्जन गांवों को कराया खाली
ब्यूरो,अमर उजाला/पुंछ
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
सीजफायर का भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आए दिन नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देते हुए भारतीय सेना की चौकियों के साथ रिहायशी इलाकों में गोलाबारी करने वाले पाकिस्तानी रेंजर्स इन दिनों काफी डरे हुए हैं। भारतीय सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटे अपने इलाके में करीब आधा दर्जन गांवों को खाली करवाकर वहां से लोगों को पीछे सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।
विज्ञापन
भारतीय सेना की गोलाबारी के चलते नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर तैनात पाक सेना के जवानों ने इन दिनों भूमिगत मोर्चों में शरण लेनी शुरू कर दी है, ताकि जानी नुकसान से बचा जा सके। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की जोरदार जवाबी कार्रवाई के बाद कुछ दिन पूर्व पाक सेना ने अपनी तरफ के पोलस, तत्तापानी, मंडोल, मंधार, तैत्रिनोट आदि गांवों से ग्रामीणों को निकालकर बांडी अब्बासपुर, कीरनी, हजीरा आदि क्षेत्रों में बनाए गए अस्थायी शिविरों में भेज दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पाक सेना द्वारा जिले में पिछले काफी समय से भारतीय क्षेत्र में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी किए जाने के बाद भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने पिछले एक माह में पाक सेना के सात-आठ जवान मार गिराए हैं। वहीं छह से आठ आम नागरिक भी जवाबी कार्रवाई के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन