फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian Army gives befitting reply to Pakistan Army,five soldiers were killed,four posts destroyed

पाकिस्तान को भारतीय सेना का करारा जवाब, पांच सैनिक ढेर, पाक की चार चौकियां भी हुईं तबाह

Mon, 14 Oct 2019 08:28 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 14 Oct 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
Indian Army gives befitting reply to Pakistan Army,five soldiers were killed,four posts destroyed
एलओसी - फोटो : फाइल, अमर उजाला
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी की जवाबी कार्रवाई में रविवार को पांच सैनिक मार गिराए गए। इसके साथ ही चार चौकियां भी तबाह हुई हैं। गोलाबारी में शनिवार को एक जवान शहीद हो गया था। पाकिस्तान इस सेक्टर में लगातार अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। इससे ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से उड़ी सेक्टर में पिछले कुछ दिनों से लगातार गोलाबारी की जा रही है। सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। शनिवार रात की गई गोलाबारी में 18 मराठा लाई की सिग्नल यूनिट में तैनात जवान संतोष शहीद हो गए थे। रविवार को भी पाकिस्तान ने गोलाबारी की तो सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने जवाबी कार्रवाई में पांच सैनिकों को मार गिराए जाने की बात कही है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो कि रविवार सुबह नांबला गांव को निशाना बनाया गया था। शनिवार को भी उड़ी सेक्टर में सैन्य चौकियों के साथ ही हथलंगा, सिलिकूट व नांबला के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया था। प्रशासन ने लगातार हो रही गोलाबारी से एलओसी से सटे गांवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। एसडीएम का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed