जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर दो घायल, इन चीजों से खुली पाक के आतंक प्रेम की पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से आतंकियों एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की। सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने आनन-फानन में मोर्चा संभाला। जिसमें एक आतंकवादी को मार गिराया जबकि अन्य दो आतंकी गंभीर रूप से घायल हुए। मारे गए आतंकी के पास से हथियार व पाकिस्तान निर्मित वस्तुएं मिली हैं।
सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि कृष्णाघाटी सेक्टर में शुक्रवार को आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। जिसमें एक आतंकी मारा गया, जबकि दो घायल हुए। वहीं इसके बाद चलाए गए तलाशी अभियान में पता चला कि आतंकवादी के शव को घटना स्थल से दूर खींच लिया गया था। वहीं, घटना स्थल से एक एके 47 राइफल, दो एके 47 मैगजीन और कुछ खाद्य सामग्री बरामद हुई। खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुएं पाकिस्तान निर्मित हैं।
यह सभी वस्तुएं जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित करने में पाकिस्तान की भूमिका को स्पष्ट रूप से दर्शाती हैं। सुरक्षाबल पाकिस्तान के किसी भी नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए नियंत्रण रेखा के पास एक मजबूत काउंटर घुसपैठ ग्रिड बना रहे हैं।