{"_id":"5d832a718ebc3e93cb764ca3","slug":"indian-army-destroyed-9-live-mortar-shells-of-120mm-in-balakote-sector-in-mendhar-poonch-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट में पाक की तरफ से हो रही गोलाबारी में आए 9 मोर्टार शेल भारतीय सेना ने किए निष्क्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालाकोट में पाक की तरफ से हो रही गोलाबारी में आए 9 मोर्टार शेल भारतीय सेना ने किए निष्क्रिय
Thu, 19 Sep 2019 12:49 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना ने मोर्टार किए निष्क्रिय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना ने 9 मोर्टार शेल को बुधवार को निष्क्रिय किया। यह सभी मोर्टार बालाकोट, बसोनी और संडोट गांव में निष्क्रिय किए गए। लगातार पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलाबारी में यह मोर्टार शेल भारतीय सीमा में आ रहे हैं।
यह मोर्टार शेल भारतीय सीमा में आने के बाद ब्लास्ट नहीं हुए थे और यह सक्रिय थे। जिन्हें भारतीय सेना ने गुरुवार को निष्क्रिय किया। यह सभी 9 मोर्टार शेल 120 एमएम के थे।
इससे पहले कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) अशांत रही। पाकिस्तान ने बुधवार तड़के 4:40 बजे सीजफायर का उल्लंघन कर दो भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया। इसके बाद सुबह 10:40 बजे और दोपहर बाद 3:25 बजे दो मोर्टार दाग कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई थी। पहला मोर्टार बीओपी मनियारी के नजदीक और दूसरा बीओपी सतपाल के पास जारी निर्माण कार्य को निशाना बनाकर दागा गया थ्ाा।
एलओसी पर देखे गए एसएसजी कमांडो
पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक कोशिशों को अंजाम देने की फिराक में है। सेना के सूत्रों ने दावा किया है कि अगस्त के अंत में नियंत्रण रेखा पर बनी पाकिस्तानी चौकी के पास पाकिस्तानी सेना के एसएसजी कमांडो देखे गए थे। पुंछ जिले के केजी सेक्टर में पुलस्त नदी के पास अपनी पोस्ट के पास पाकिस्तानी सेना के एसएसजी कमांडो देखे गए। हालांकि उनकी गतिविधि पकड़ में आ गई और उन्हें वापस खदेड़ दिया गया। मौके से कुछ हाईटेक सामान मिले हैं। वहां से एक एक्शन कैमरा बरामद हुआ है, जिसमें ये पाकिस्तानी कमांडो नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
यह मोर्टार शेल भारतीय सीमा में आने के बाद ब्लास्ट नहीं हुए थे और यह सक्रिय थे। जिन्हें भारतीय सेना ने गुरुवार को निष्क्रिय किया। यह सभी 9 मोर्टार शेल 120 एमएम के थे।
विज्ञापन
#WATCH Indian Army destroyed 9 live mortar shells of 120mm in Sandote, Basoni and Balakote village of Balakote sector in Mendhar sub-division of Poonch district, yesterday. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/GDqVdJvR8J
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2019