फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian army destroyed 8 to 10 posts of Pakistan many Pak soldiers also injured

भारतीय सेना ने पाकिस्तान की 8 से 10 चौकियां की तबाह, कई पाक सैनिक भी हुए घायल

Thu, 11 Jun 2020 09:47 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 11 Jun 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Indian army destroyed 8 to 10 posts of Pakistan many Pak soldiers also injured
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में सीमा पार भारी नुकसान की खबर है। बावजूद इसके पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू कश्मीर के मनकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने शाम करीब 7:30 बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई जिसका भारतीय सेना माकूल जवाब दे रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के लगातार कसते शिकंजे से हताश आतंकियों ने पिंजौरा इलाके में एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। युवक की पहचान तारिक अहमद के रूप में हुई है। उसके शरीर पर गोलियों के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को जिस युवक का अपहरण किया गया था, वह उस मकान के मालिक का रिश्तेदार है, जहां सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल के चार आतंकी मार गिराए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद आतंकियों के एक ग्रुप ने हथियारों के बल पर तारिक का घर से अपहरण कर लिया था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार को उसका शव घर के नजदीक ही मिला। उसका पूरा शरीर गोलियों से छलनी है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि आतंकियों को आशंका है कि स्थानीय लोगों की मदद और जानकारी दिए बिना सुरक्षाबल इस ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकते थे। इसके बाद लोगों में दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed