फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Indian and Chinese soldiers engage in face off near Pangong Tso Lake, dispute resolved

एक बार फिर आमने-सामने आईं भारत-चीन सेना, हुई नोकझोंक

Thu, 12 Sep 2019 12:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 12 Sep 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Indian and Chinese soldiers engage in face off near Pangong Tso Lake, dispute resolved
सांकेतिक तस्वीर

भारतीय और चीनी सेना के जवान एक बार फिर आमने-सामने आ गए। बुधवार को लद्दाख में पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सेनाओं के बीच ब्रिगेडियर स्तर की फ्लैग मीटिंग हुई। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


नोकझोंक की असल वजह और पूरा मामला

बता दें कि भारतीय सेना के जवान बुधवार को पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान सेना के जवानों का सामना चीनी आर्मी के जवानों से हुआ। चीनी सेना भारतीय सेना की मौजूदगी का विरोध कर रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। नोकझोंक बढ़ने के बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई और मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


खास बात यह भी है

भारतीय सेना और वायुसेना अक्तूबर महीने में अरुणाचल प्रदेश के सीमाई इलाकों में एक संयुक्त युद्धाभ्यास करने जा रही हैं। इस युद्धाभ्यास में लगभग 5000 जवान हिस्सा लेंगे। इस युद्धाभ्यास का आयोजन चीन के साथ पर्वतीय क्षेत्र में युद्ध के दौरान 17 माउंटेन स्ट्राइक कोर को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किया जा रहा है। खास बात यह है कि चीन बॉर्डर पर यह पहला युद्ध अभ्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

200 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे चीनी सैनिक

डोकलाम विवाद के बाद दिसंबर के आखिरी दिनों में चीनी सैनिक करीब 200 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। वह अपने साथ सड़क बनाने की मशीन लेकर आए थे। हालांकि जब चीनी सैनिक ऊपरी सियांग जिले में बॉर्डर से सटे एक गांव में पहुंचने वाले थे तब उन्हें भारतीय सैनिकों ने रोक दिया।

दोनों देशों के सैनिकों में किसी प्रकार की झड़प तो नहीं हुई थी, हालांकि चीनी सैनिक रोड-कंस्ट्रक्शन का सामान घटनास्थल पर ही छोड़ भागे। पिछले कुछ समय से चीन की ओर से सड़क निर्माण गतिविधि काफी बढ़ गई है। बता दें कि इस घटना के दौरान डोकलाम विवाद को खत्म हुए चार महीने भी नहीं हुए थे। डोकलाम एक ट्राई-जंक्शन है, जहाँ भारत, चीन और भूटान की सीमा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed