{"_id":"5904c7ea4f1c1b4522c0d82b","slug":"india-s-credibility-strengthened-after-surgical-strike-amit-shah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में बोले अमित शाह, सर्जिकल स्ट्राइक से मजबूत हुई भारत की साख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में बोले अमित शाह, सर्जिकल स्ट्राइक से मजबूत हुई भारत की साख
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में अमित शाह
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस और अन्य दलों के आंतरिक लोकतंत्र पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में सोनिया गांधी के बाद अध्यक्ष कौन होगा सबको पता है। फारूक अब्दुल्ला के बाद कौन होगा सबको पता है, लेकिन अमित शाह के बाद भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा कोई नहीं बता सकता।
भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है और विचारधारा है और यही चीज भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग करती है। कांग्रेस कभी भी विचारधारा की पार्टी नहीं रही है। यह शुरू से ही बुद्धिजीवियों का जमावड़ा वाली पार्टी रही है। आजादी चाहने वाले चाहे वह किसी भी विचारधारा के हों, कांग्रेस के साथ रहे। बाद में परिवारवाद से परेशान होकर अलग हटते गए और नई पार्टियां बनती गईं।
जम्मू कन्वेंशन सेंटर में रियासत के बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि 1982 में वह बूथ स्तर के अध्यक्ष थे और अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। गरीब परिवार से संबंध रखने वाले नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। यह सब आंतरिक लोकतंत्र वाली पार्टी भाजपा में ही संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चल रही है और चलती रहेगी।
विज्ञापन
पार्टी में विचारधारा है, आंतरिक लोकतांत्रिक प्रणाली और सक्षम नेतृत्व है, जो कि अन्य दलों में नहीं दिखता। इस वजह से भाजपा ही सही मायने में देश का विकास कर सकती है और देश में काम करने वाली करीब 1650 पार्टियों में से भाजपा ने ही संविधान की मूल भावना को अपनाया है।
उन्होंने कहा 2012 में देश में कांग्रेस पार्टी का शासन था। उस समय के प्रधानमंत्री को स्वयं भी पता नहीं रहता था कि वह प्रधानमंत्री हैं। उन्हें नोट लिखकर दिया था और वह मलेशिया में पढ़ा जाने वाला नोट कई बार सिंगापुर में पढ़ देते थे। देश की साख लगातार गिर रही थी। तीस साल के बाद 2014 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सत्ता में आई और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। देश की वैश्विक साख में यहां सुधार हुआ और जीडीपी भी अब विश्व में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है।
सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी गई। नोटबंदी का कठिन फैसला हुआ। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सफल सर्जिकल स्ट्राइक से विश्व में भारत की साख मजबूत हुई। वन रैंक वन पेंशन को मंजूरी दी गई। एलपीजी सिलेंडर में सब्सिडी को बढ़ावा दिया गया। इससे 14 हजार करोड़ रुपये बचा। शास्त्री जी के बाद मोदी के आग्रह पर 1.40 करोड़ लोगों ने सब्सिडी का त्याग किया। सब्सिडी से बचे पैसों से उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया गया।

जम्मू कश्मीर भी बने भाजपा का गढ़
Amit Shah
- फोटो : SOCIAL MEDIA
उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर भाजपा का गढ़ बने। अंगद की तरह यहां भाजपा पांव जमाए, इसके लिए काम करना होगा। पूरे देश में मिल रहे समर्थन के बाद सीमावर्ती राज्य भी भाजपा का गढ़ बने। देश के अन्य राज्यों की तरह यहां भी समर्थन मिले। नोटबंदी पर कहा कि सारी कयासबाजी खत्म हो गई। इसके बाद देश और मजबूत हुआ।
जम्मू कश्मीर पर अपनी विचारधारा पर कायम भाजपा: डा. जितेंद्र
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राजनीतिक व्यवस्था कोई भी हो सकती है, लेकिन भाजपा अपनी विचारधारा पर कायम है। विचारधारा पर भाजपा कोई समझौता नहीं करेगी।
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चाणक्य नीति से भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है। जम्मू कश्मीर विकास की राह पर अग्रसर है। जम्मू में भी तेज गति से विकास हो रहा है। प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि भाजपा में पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद कुछ और को प्राथमिकता दी जाती है।