फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India-Pakistan: Situation is normal but the city's tourist spots are waiting for tourists; number of tourist

भारत-पाकिस्तान: हालात सामान्य...लेकिन शहर के पर्यटन स्थल कर रहे पर्यटकों का इंतजार; सैलानियों की संख्या 70%घटी

Wed, 21 May 2025 06:03 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 21 May 2025 06:03 PM IST
सार


भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के कारण जम्मू शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में 70% की गिरावट आई है। डोगरा आर्ट म्यूजियम, अमर महल म्यूजियम और जंबू जू जैसे प्रमुख स्थलों पर पहले के मुकाबले बहुत कम सैलानी आ रहे हैं।

विज्ञापन
India-Pakistan: Situation is normal but the city's tourist spots are waiting for tourists; number of tourist
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-पकिस्तान के बीच तनातनी का असर जम्मू शहर के पर्यटन स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है। हालात सामान्य होने के बावजूद कम संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शहर के डोगरा आर्ट म्यूजियम, अमर महल म्यूजियम व जंबू जू सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन


जंबू जू के अतिरिक्त निदेशक अनिल अत्री ने बताया कि पहले रोजाना 500 से अधिक पर्यटक आते थे, लेकिन तनाव कारण संख्या में काफी कम हो गई है। मौजूदा समय में 100 से 150 तक तक सैलानी पहुंच रहे हैं।डोगरा आर्ट म्यूजियम के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि तनाव के बाद बेपटरी हुई शहर की जिंदगी धीरे-धीरे करके पटरी पर लौट रही है।हालांकि, पहले की अपेक्षा 70 फीसदी दर्शकों की संख्या गिरावट आई है।
विज्ञापन


पहले रोजाना 200 से 250 पर्यटक आते थे। अमर महल म्यूजियम के अतिरिक्त निदेशक सुदीप मित्रा ने भी बताया कि पर्यटकों की कमी महसूस की जा रही है। पहले इस म्यूजियम में रोजाना 500 से अधिक दर्शक आते थे। मौजूदा हालात यह है कि 100 से 150 ही पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed