फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   india-pakistan needed peace talks : mufti

भारत-पाक में शांति के लिए वार्ता जरूरी: मुफ्ती

Thu, 20 Aug 2015 08:23 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
india-pakistan needed peace talks : mufti

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भारत और पाकिस्तान के मध्य शुरू होने जा रही एनएसए स्तर की वार्ता से उम्मीद जताते हुए कहा है कि दोनों देशों में शांति के लिए वार्ता जरूरी है। वीरवार को कमान पोस्ट उड़ी और सलामाबाद का दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री ने यह विचार प्रकट किए।

विज्ञापन


उन्होंने क्रास एलओसी ट्रेड और ट्रेवल को दोनों देशों के विभाजित परिवारों को करीब लाने की तरफ बड़ा कदम बताते हुए कहा कि इस कवायद से परिवार ही नहीं दोनों देशों की संस्कृति, शिक्षा, व्यापार और एलओसी के दोनों तरफ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बातचीत की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए भारत और पाकिस्तान सरकार के कदम का भी स्वागत किया।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने एलओसी और आईबी पर युद्ध विराम के उल्लंघन और गोलाबारी में कीमती जानों के बर्बाद होने पर गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि भारत पाक वार्ता से उम्मीद है कि इससे दोनों देशों में विश्वास बहाली और क्षेत्र में शांति का माहौल बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी और आईबी पर जारी अशांति पर चिंता जताई

india-pakistan needed peace talks : mufti

मुख्यमंत्री ने अपने सलामाबाद के दौरे के दौरान 12.60 करोड़ की राशि के क्रास एलओसी ट्रेड और ट्रेवल को बढ़ावा देने के लिए दूसरे चरण के निर्माण कार्य की आधारशिला रखने के साथ ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर में आवासीय सुविधा मुहैया करवाने की आधारशिला भी रखी। इसके अलावा कमान पोस्ट में जबला पुल और कैफेटेरिया का उद्घाटन भी किया।

मुफ्ती ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत सार्क देशों के राष्ट्र अध्यक्षों को बुलाये जाने के कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे सार्क को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद मिली।

उन्होंने क्रास एलओसी ट्रेड को बढ़ावा देने के लिए बैंकिंग और टेलिकाम सुविधा पर जोर दिया। इसके अलावा उड़ी कमान पोस्ट रोड के चौड़ीकरण के प्रति वचनबद्धता को भी दोहराया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, सांसद फ्याज अहमद मीर, वित्त आयुक्त, 15 कोर के जीओसी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के अलावा एमएचए के संयुक्त सचिव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed