फ्लैग मीटिंग: BSF ने सौंपे पाक की नापाक करतूत के सुबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा सेक्टर की ऑक्ट्राय पोस्ट और सीमा पार पाकिस्तान की इनायत पोस्ट के बीच जीरो लाइन पर बीएसएफ अफसरों और पाक रेंजर अफसरों में साढ़े तीन घंटे से अधिक फ्लैग मीटिंग चली। इस दौरान बीएसएफ अफसरों ने पाकिस्तानी अधिकारियों को उनकी करतूत के लिखित सुबूत सौंपे।
बीएसएफ अफसरों के तथ्यों और आरोपों को पाकिस्तानी रेंजरों ने हमेशा की तरह नकार दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे शुरू हुई फ्लैग मीटिंग आठ बजकर नौ मिनट पर समाप्त हुई। फ्लैग मीटिंग के दौरान बीएसएफ अधिकारियों ने पाक रेंजर अधिकारियों को से सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार की जा रही सीज फायर उल्लंघन की घटनाओं का कड़ा विरोध जताया।
पाकिस्तान की नीयत में खोट का स्पष्ट प्रमाण फ्लैग मीटिंग में भी देखने को मिला। जीरो लाइन पर शुक्रवार शाम सेक्टर कमांडर स्तर के अफसरों की फ्लैग मीटिंग के दौरान पाकिस्तानी अफसरों को बीएसएफ अफसरों की ओर से मिठाई भी दी गई थी। पर पाक रेंजरों ने फ्लैग मीटिंग के बाद बीएसएफ अफसरों द्वारा दी गई मिठाई लौटा दी।
पाकिस्तान ने कब-कब बनाया चौकियों को निशाना
बीएसएफ अफसरों ने पाक रेंजर्स को बताया कि 16 जुलाई को अरनिया सेक्टर में कांस्टेबल संजय धर सहित चार नागरिक पाक फायरिंग में घायल हुए थे। 16 से 20 जुलाई और 10 से 24 अगस्त तक पाकिस्तान की ओर से 50 भारतीय अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया गया।
इस दौरान पाकिस्तान की 12 चिनाब रेंजर्स की ओर से चारवा, हरपाल व चापर सेक्टर से फायरिंग की गई। इसके अलावा 26 व 27 अगस्त को पाक रेंजरों ने शाहजमल, जावेद कलाली और तारिक पोस्ट से 14 भारतीय चौकियों को निशाना बनाया।
अखनूर सेक्टर में भी फायरिंग की गई। 11 मई 2014 को मानसिक रोगी सोहन लाल पुत्र गारू राम गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान क्षेत्र में चला गया था।
अब पाकिस्तान को इस दिशा में पहल करनी होगी
पाकिस्तान की ओर से अभी तक न ही गारू राम कोई खबर दी गई है और न ही उसे वापस भेजा गया है। बीएसएफ अफसरों ने पाकिस्तान को पूरी लिखित जानकारी देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई।
साथ ही कहा कि बीएसएफ सीमा पर शांति चाहती है, पर अब पाकिस्तान को इस दिशा में पहल करनी होगी। पाकिस्तानी अफसरों ने बीएसएफ के आरोपों को हमेशा की तरह नकारते हुए बीएसएफ पर ही पहले फायरिंग करने का आरोप लगाया।
हालांकि, इस दौरान दोनों देशों के अफसरों में सीमा पर शांति बहाल करने को लेकर सहमति भी बनी।
ये रहे फ्लैग मीटिंग में मौजूद
बीएसएफ की ओर से इंदेश्वर नगर सेक्टर के डीआईजी आरके गुरंग, पलौड़ा सेक्टर के डीआईजी बीएस कसाना सहित नौवीं वाहिनी के कमांडेंट ओपी उपाध्याय, 33वीं वाहिनी राजेश कुमार, 94 वीं वाहिनी के जीएस धालीवाल, 127वीं वाहिनी गोपाल कृष्ण, 192वीं वाहिनी के एसपी संधू आदि फ्लैग् मीटिंग में मौजूद रहे।
पाकिस्तान की ओर से कमांडर सियालकोट सेक्टर, ब्रिगेडियर मतीन, 113 चिनाब रेंजर्स के विंग कमांडर नकवी, लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद अली आदि शामिल रहे।