{"_id":"2522685463f9f380cafa0f63a51090b8","slug":"india-china-officials-meets-at-lac-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-चीन अधिकारिक वार्ता की खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-चीन अधिकारिक वार्ता की खास बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Feb 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख सेक्टर में बुधवार को भारत और चीन के सैन्य कर्मियों के बीच हुई ‘बार्डर पर्सनल मीटिंग’ में एक बार फिर लाइन आफ एकचुअल कंट्रोल (एलएसी) पर शांति और सौहार्द बनाए रखने का वादा किया गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एसडी गोस्वामी के अनुसार चीन के स्प्रिंग फेस्टिवल के मौके पर आयोजित मीटिंग में भारतीय सेना के अलावा चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (पीएलए) के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
भारतीय सेना का नेतृत्व ब्रिगेडियर बीएस रावत ने किया, जबकि पीएलए टीम की कमान सीनियर कर्नल फंजून के हाथ थी। बैठक चुसूल सेक्टर में पीएलए के मोल्डो गैरिसन में हुई। बैठक में दोनों ओर के सैनिकों के अभिवादन आदान प्रदान के अलावा औपचारिक संबोधन भी हुआ। सीमा पर कार्यशील स्तर पर संबंधों के सुधार और उसे बरकरार रखने की आपसी इच्छा परिलक्षित हुई।
विज्ञापन
सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। मौजूदा सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ाने और एलसीए पर शांति बनाए रखने की दिशा में प्रतिबद्धता की भावना नजर आई। दोनों पक्षों ने एलएसी पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों की सरकारों के बीच हुई संधियों और समझौतों को कायम रखने को आपसी भावना का निर्माण करने पर बल दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पीएलए की ओर से जीवंत चीनी संस्कृति और पारंपरिक भव्यता से युक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।