{"_id":"2d760ce47be28fd176ab4399cf17d1fe","slug":"india-china-military-officials-met-in-the-chushul-on-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में मिले भारत-चीन के सैन्य अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में मिले भारत-चीन के सैन्य अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 02 Jan 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
नए साल के मौके पर वीरवार को चुशुल सेक्टर स्थित एलएसी (लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल) पर भारतीय सेना और चीन की पब्लिक लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के उच्च अधिकारियों के बीच बैठक हुई।
विज्ञापन
एलएसी के चीनी क्षेत्र में दोनों ओर के प्रतिनिधिमंडलों ने बातचीत की। इसमें दोनों देशों के बार्डर पर तैनात जवानों के बीच बेहतर संबंध बनाने पर बल दिया गया। साथ ही सद्भाव को प्रोत्साहन देने पर विचार किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले दोनों प्रतिनिधिमंडलों के अधिकारियों ने एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं। पीएलए की ओर से चीन की कला संस्कृति को पेश करते हुए कई रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच शांति और भाईचारे को लेकर जो अनुबंध हुआ है, उस पर अमल करने के लिए कटिबद्धता जताई ताकि एलएसी पर शांति और भाईचारे का माहौल बरकरार रखा जा सके। इस बात पर जोर दिया गया कि नए साल में दोनों सीमाओं पर किसी तरह की गलतफहमी और दुश्मनी न हो।