{"_id":"56f2d12f4f1c1b685bf14d24","slug":"india-and-pakistan-exchanged-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत और पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
एक-दूसरे को मिठाइयां देते सैन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान डे के मौके पर बुधवार को पुंछ के चक्का दा बाग और मेंढर में भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार धार्मिक समारोह और इस दिन के ऐतिहासिक महत्व के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां देना दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ाने की पहल का हिस्सा है। इससे लाइन आफ कंट्रोल पर आपसी सद्भावना और अमन शांति बनाने में मदद मिलेगी।
मेंढर और चक्का दा बाग स्थित एलओसी की जीरो लाइन पर बुधवार की सुबह दोनों ओर के सैन्य अधिकारी पहुंचे और भारतीय अधिकारियों ने पाक सैनिकों को खुशमिजाज माहौल में बधाई दी।
एलओसी पर देश की रक्षा के लिए तैनात जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। कुछ जवानों ने सीमा से सटे क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ होली खेली।