{"_id":"5f39a3fc8ebc3e3ce36be165","slug":"independence-day-jammu-city-news-jmu216631497","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मना आजादी का जश्न, जगह-जगह फहरा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में मना आजादी का जश्न, जगह-जगह फहरा तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लॉकडाउन के बीच भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर में कई जगह समारोह आयोजित कर तिरंगे को सलामी दी गई और देश को स्वतंत्र करवाने में स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष व अमर बलिदान को याद किया गया। परेड ग्राउंड में हुए मुख्य समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने तिरंगा फहराया और परेड निरीक्षण की रस्म निभाई। इस दौरान 43 कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया।
कोरोना महामारी के चलते विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुए। हालांकि बीएसएफ, जिला पुलिस, सीआरपीएफ, जेकेएपी, वन सुरक्षा बल, आईआरपी और यूटीडीआरएफ की टुकड़ियां परेड में शामिल हुईं। समारोह में सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, मंडलायुक्त संजीव वर्मा भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि केके शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास की रफ्तार तेज हुई है लेकिन इसमें लोगाें की भी साझेदारी और सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से आखिरी छोर पर खड़े आखिरी व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। 12 लाख परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलिंडर मिले हैं। प्रदेश में उजाला योजना के तहत 16 लाख परिवारों को एलईडी बल्ब दिए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रदेश में बीस लाख परिवारों को कवर किया गया है। जम्मू और श्रीनगर शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि जम्मू में रोपवे प्रोजेक्ट के उद्घाटन से यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सलाहकार ने कहा कि 11 हजार रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर सलाहकार ने 43 कोरोना योद्धाओं को भी सम्मानित किया। इसमें डॉ. शशि सूदन, डॉ. शाहिद हुसैन, जसमीत सिंह, सतीश शर्मा आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
स्कूल छात्रों ने ऑनलाइन मनाया जश्न-ए-आजादी, घरों में ही तिरंगे को सलामी दी, शहीदों को याद किया
जम्मू। इस बार फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप आदि सोशल साइट्स पर स्वतंत्रता दिवस का अनोखा ही रंग देखने को मिला। कोरोना के चलते चाहे परेड में स्कूली छात्र और शिक्षक शामिल नहीं हो सके लेकिन उन्होंने जश्न को ऑनलाइन मनाया। पारंपरिक कपड़े पहने कर घरों में ही तिरंगा फहराया और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इसकी सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की। सोशल मीडिया देशभक्ति के गीतों और संदेशों से भरा रहा। शहीद जवानों को भी याद किया गया।
ंबता दें, कोरोना के चलते इस बार स्कूलों में तिरंगा नहीं फहराया गया। निदेशालय स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को घरों में ही तिरंगा फहराकर तस्वीरें सबके साथ शेयर करने के निर्देश जारी किए थे।
जम्मू एयरपोर्ट : कोरोना वारियर्स पुरस्कृत किए
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट परिसर में एयरपोर्ट निदेशक पीएस ब्यूरियां ने तिरंगा फहराया। सीआईएसएफ के जवानों ने मार्च पास्ट किया और सलामी दी। इस दौरान निदेशक ने एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्र्यों के बारे में बताया। कोविड महामारी के दौरान एयपोर्ट को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया और कोरोना वारियर्स को पुरस्कृत किया गया। निदेशक ने कहा कि यह दिन सभी देशवासियों के लिए गर्व का दिन है। देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम में विभिन्न एयरलाइन के सदस्य भी मौजूद रहे।
शिव सेना ने निकाली तिरंगा रैली
जम्मू। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई के नेताओं ने पार्टी कार्यालय में तिरंगे को सलामी दी और रैली निकाली। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मनीश साहनी और अन्य ने शहीदों को याद किया। इस दिवस पर आर्थिक मंदी, बेरोजगारी एवं कोरोना से जल्द आजादी मिलने की कामना की गई। इस मौके पर अध्यक्ष महिला विंग मिनाक्षी छिब्बर, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, महासचिव विकास बख्शी, सचिव राज सिंह, सहसचिव राजू सलारिया, उपाध्यक्ष महिला विंग सोफिया सागू, राजेश हांडा, पवन सिंह, संजीव सूदन, गीता रानी, लब्बा राम, डिम्पल इत्यादि मौजूद रहे।
पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से फिर भारत में मिलाएंगे : रैना
भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व अध्यक्ष सत शर्मा, अशोक खजूरिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, मीडिया सचिव डॉ. प्रदीप महोत्रा आदि की मौजूदगी में तिरंगा फहराया गया।
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कच्ची छावनी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पंडित प्रेम नाथ डोगरा भवन में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्रता सैनानियों के अमर बलिदानों से भारत स्वतंत्र राष्ट्र बना।
उन्होंने केंद्र सरकार और सुरक्षा बलों की सराहना करते हुए कहा कि दुश्मन देशों को करारा जवाब दिया जा रहा है और भारत अपनी एकता और अखंडता से कोई समझौता नहीं कर रहा है। वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान और चीन की तरफ से कब्जाए गए हिस्सों को फिर से भारत में मिला लिया जाएगा।
कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्रामियों को याद किया
वहीं कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेश साहनी, मुख्य प्रवक्ता रवीद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कांता भान, रजनीश शर्मा, पूर्व मंत्री शब्बीर अहमद खान, सेवा दल के अध्यक्ष राजेश सडोत्रा, कृष्ण लाल गुप्ता, गुरदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे। भल्ला ने कहा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अगुवाई में देश ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी हासिल की। इसमें पंडित जवाहर लाल नेहरू, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, डॉ. बीआर आंबेडकर, सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरू आदि का भी बड़ा योगदान रहा।
डोगरा सभा ने शहीदों को याद किया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। डोगरा सदर सभा की तरफ से डोगरा हाल में स्वतत्रंता दिवस मनाया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री गुलचैन सिंह चाढ़क ने तिरंगा फहराया। देश की आजादी के लिए शहादत देने वालों को याद किया गया। इस मौके पर ब्रिगेडियर एम एस जम्वाल, प्रेम सागर गुप्ता, गंभीर देव सिंह चाढ़क, सतिंद्र महाजन, विद्या सागर शर्मा, जसबीर सिंह आदि ने हिस्सा लिया।
एमसी परिसर में फहराया तिरंगा
जम्मू। नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने टाल हाल परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आयुक्त अवनी लवासा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कर्मचारियों को भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान भी कर्मचारियों ने पूरी उत्साह के साथ काम किया है। आगे भी इसी तरह से काम करे।
सुलभ इंटरनेशनल ने मनाया आजादी का जश्न
जम्मू। सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाजेशन जम्मू की ओर से त्रिकुटा नगर कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर कंट्रोलर सुलभ अनिल कुमार सिंह ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान भी पूरी चुनौती के साथ काम किया जा रहा है। आगे भी जारी रहेगा। कर्मचारी भी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं।
अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
जम्मू। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श जीवन से भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान के बाद देश में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में ही जम्मू-कश्मीर से अनुचछेद 370 को खत्म करने के लिए आंदोलन हुए। जब पार्टी के लोकसभा में केवल दो ही सांसद थे तो अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि एक दिन कांग्रेस अपनी गलतियों की वजह से देश से लुप्त हो जाएगी। राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, असीम गुप्ता, महासचिव विबोध गुप्ता, डॉ. देवेंद्र मनयाल, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं महासचिव संगठन अशोक कौल ने कश्मीर संभाग में कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ऑनलाइन म्यूजिक कॉन्सर्ट से बही देशभक्ति की गंगा
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस समारोह पर आरएमके आर्ट्स एंड रिसर्च फाउंडेशन की ओर से लाइव ऑनलाइन म्यूजिक कॉन्सर्ट ‘सोज’ लहराता तिरंगा प्रस्तुत किया गया। शाम सात बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे युवा और वरिष्ठ संगीतकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति के गीतों को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस दौरान संगीतकार दीपाली वातल, सुरेश चौहान, अर्चना जलाली टिकू, सिद्धार्थ कौल, सुनैना कौल, सोनाली डोगरा ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।
--------------
कोरोना के बारे में जागरूक किया
जम्मू। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम फॉर फिटनेस के तहत नेहरू युवा केंद्र जम्मू की देखरेख में चार अलग-अलग ब्लॉकों में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों को कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी और फिट इंडिया मूवमेंट रैली में भाग लेकर पांच किमी तक पैदल सफर किया।
जम्मू सेंट्रल महाजन सभा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू सेंट्रल महाजन सभा ने महाजन भवन शालामार में कार्यक्रम का आयोजन किया। सभा के अध्यक्ष रोमेश चंद्र गुप्ता ने तिरंगा फहराया। आजादी के लिए जान देने वाले शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विजय गुप्ता, दर्शन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रजनीश गुप्ता, डॉ. मोहन लाल गुप्ता ने हिस्सा लिया।
गवर्नमेंट डिग्री कालेज मढ़
जम्मू। गवर्नमेंट डिग्री कालेज मढ़ में प्रिंसिपल प्रो. एकता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।। इस मौके पर कालेज के विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत
वहीं गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल छन्नी हिम्मत में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें कालेज की प्रिंसिपल शहनाज चौधरी ने तिरंगा फहराया। इस कार्यक्रम में स्कूल के स्टाफ ने मास्क पहनकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू
जम्मू। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने राया सुचानी में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें वाइस चांसलर प्रो. अशोक आइमा ने झंडा चढ़ाया। इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार, विभिन्न विभागों के प्रोफेसर, कुछ विद्यार्थियों, स्कॉलरों ने हिस्सा लिया। साथ ही शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
फोटो
मढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल
दोमाना। मढ़ विधानसभा के बीडीसी चेयरमैन सुरिंद्र कुमार ने मढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल में तिरंगा फहराया। सुरिंद्र कुमार ने कहा कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस एक नई खुशी के साथ मनाया गया है, क्योंकि प्रदेश में 370 हटने से बीडीसी चेयरमैन बने हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है जब मढ़ में मुझे बीडीसी चेयरमैन के तौर पर तिरंगा फहराने का मौका मिला। इस मौके पर तहसीलदार मढ़ रामपाल शर्मा, बीडीओ मढ़ अमित कुमार, नायब तहसीलदार ब्रिज कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पंचायतों में भी मना जश्न
मढ़ विधानसभा की पंचायत गलवड्डे चक में स्वामी दिनेश भारती ने तिरंगा फहराने की रस्म निभाई। रायपुर दोमाना विधानसभा की पंचायत रायपुर ए में सरपंच रीता देवी ने, रायपुर लोअर दोमाना पंचायत में सरपंच पवन सिंह सलाथिया ने तिरंगा फहराया। रायपुर दोमाना विधानसभा के पूर्व विधायक बाली भगत ने रूप नगर में तिरंगा फहराया।
लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी मजबूती : नेकां
जम्मू। नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने शेर ए कश्मीर भवन जम्मू में तिरंगा फहराया। उन्होंने धर्म निरपेक्ष चरित्र और लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी मजबूती बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता सैनानियों के पद चिन्हों पर चलकर ही देश को विश्व गुरू बनाया जा सकता है। इसके लिए देश को एकजुट होकर चलना होगा तभी खुशहाली आएगी और जिन लोगों ने देश को आजाद करवाने के लिए अपना बलिदान दिया उनके सपनों को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कोरोना काल में लोगों से अपील की कि वह महामारी से बचाव के लिए कोविड 19 की निर्देशावली का पूरी तरह से पालन करें। इस अवसर पर अजय कुमार सडोत्रा, सुरजीत सिंह सलाथिया, रतन लाल गुप्ता, जावेद राणा, शेख बशीर अहमद, बिमला लुथरा, बृज मोहन शर्मा, विजय लक्ष्मी दत्ता आदि मौजूद रहे।
अयाुर्वेदिक अस्पताल में पौधरोपण अभियान चलाया
जम्मू। आयुर्वेदिक अस्पताल जम्मू में मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अदिति शेर की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर आईएसएम के निदेशक डॉ. मोहन सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ, राकेश रैना, डॉ, सुरेश कुमार, डॉ, नरेंद्र शर्मा और डॉ, तरण सिंह भी मौजूद रहे। डॉ. अदिति शेर ने अपने स्वागती भाषण में कोरोना काल में आयुर्वेदिक अस्पताल के डाक्टरों व स्टाफ के सदस्यों के कार्य की सराहना की। इस अवसर पर पौधरोपण अभियान भी चलाया गया और चिकित्सकीय पौधे लगाए गए।