{"_id":"613139188ebc3eb77922e3bb","slug":"incroachment-drive-jammu-news-jammu-city-news-jmu242828669","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंजवानी, सैनिक कॉलोनी और ग्रेटर कैलाश में हाईवे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंजवानी, सैनिक कॉलोनी और ग्रेटर कैलाश में हाईवे से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नेशनल हाईवे अथॉरिटी की टीम ने वीरवार को पुलिस के सहयोग से कुंजवानी, सैनिक कॉलोनी और ग्रेटर कैलाश में हाईवे किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन गंग्याल पुलिस के सहयोग से जेसीबी और अन्य उपकरणों के साथ अथॉरिटी के इंजीनियरों ने कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान हाईवे किनारे लगाई रेहड़ियों को हटाने के अलावा दुकानदारों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा सड़क पर बनाए गए थड़ों और सीढ़ियों को भी तोड़ा गया।
स्थानीय दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि रेहड़ियों को हटाकर कई गरीब लोगों की रोजी-रोटी छिन ली गई है। उन्होंने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के बजाय छीनने का काम किया जा रहा है। कई सालों से यहां पर वे लोग रेहड़ी लगा रहे थे। सवाल किया कि व्यवसायिक प्रतिष्ठान जब ढांचे का निर्माण करवाते हैं तब अथॉरिटी कहा रहती है।
----
हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई की गई है। सड़क पर अतिक्रमण होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। बिना मंजूरी अवैध निर्माण व अन्य ढांचों को गिराने का काम किया गया है। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
वाईपीएस जादो, परियोजना अधिकारी, एनएच अथॉरिटी ऑफ इंडिया