फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Increasing community level infection in Jammu and Srinagar

जम्मू और श्रीनगर में सामुदायिक स्तर पर बढ़ रहा संक्रमण

विज्ञापन
Increasing community level infection in Jammu and Srinagar
जम्मू। जम्मू जिले में सामुदायिक स्तर पर कोरोना संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल संक्रमित मामलों में से 96 फीसदी स्थानीय हैं और सिर्फ चार फीसदी यात्री हैं। वहीं श्रीनगर में भी स्थानीय स्तर के मामले 80 फीसदी मिले हैं, जबकि 20 फीसदी पर्यटक हैं। वहीं उधमपुर में 92 फीसदी मामले यात्री श्रेणी के मिले हैं, जबकि रियासी में यह आंकड़ा 84 फीसदी रहा है।
विज्ञापन

जम्मू जिले में 12 से 15 अप्रैल तक 969 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 931 स्थानीय हैं, यानी सामुदायिक स्तर पर कोविड संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है। शहर के पांच स्थानों को अब तक माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है और आगामी दिनों में ऐसे कई संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों को भी इस श्रेणी में लाया जा सकता है। शहर के कई इलाकों में नियमित रूप से संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। चिंता यह है कि इनमें 95 फीसदी से ज्यादा स्थानीय स्तर के मामले हैं। वहीं श्रीनगर में इन पांच दिनों में 2024 संक्रमित मामले मिले, जिसमें 1693 स्थानीय हैं। यानी यहां भी व्यापक पैमाने पर स्थानीय स्तर पर संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

उधमपुर और रियासी में यात्री श्रेणी के मामले बढ़े
उधमपुर में 531 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 489 यात्री श्रेणी के हैं। इनमें अधिकतर मामले सुरक्षाबलों से जुड़े हैं, जो देश के विभिन्न हिस्सों से होकर यहां पहुंचे हैं। इसी तरह रियासी में 395 संक्रमित मामले मिले हैं, जिसमें 335 यात्री हैं। यहां देशभर से पहुंचे वैष्णो देवी के यात्री संक्रमित पाए जा रहे हैं। इसके अलावा कश्मीर के बारामुला में 13 फीसदी यात्री और 87 फीसदी स्थानीय, पुलवामा में 13 फीसदी यात्री और 87 फीसदी स्थानीय, कठुआ में 17 फीसदी यात्री और 83 फीसदी स्थानीय और सांबा में 20 फीसदी यात्री व 80 फीसदी स्थानीय स्तर के मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed