{"_id":"608a561aed20f6655c77e103","slug":"increased-demand-for-oxygen-in-srinagar-long-queues-for-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, सिलिंडरों के लिए लग रही लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में बढ़ी ऑक्सीजन की मांग, सिलिंडरों के लिए लग रही लंबी कतारें
Thu, 29 Apr 2021 12:15 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:15 PM IST
सार
एसएमएचएस अस्पताल में नए ऑक्सीजन प्लांट का सफलतापूर्वक हुआ ट्रायल।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर के अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों की मांग बढ़ती जा रही है। अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट्स के बाहर मरीजों के तीमारदारों की लम्बी लाइनें देखने को मिल रही हैं। घंटों तक एक ऑक्सीजन सिलिंडर लेने के लिए इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। मूमिन अहमद नाम के एक युवक ने बताया कि उनकी मासी एसएमएचएस में भर्ती है और वह पिछले 3 घंटे से एक ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं ऑक्सीजन की बढ़ती मांग और पेश आ रही कमी को प्रशासनिक अधिकारी नकारते नजर आ रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। इस बीच श्रीनगर के जिला उपायुक्त एजाज असद ने ट्वीट कर एसएमएचएस अस्पताल में नए स्थापित किये गए ऑक्सीजन प्लांट का सफलतापूर्वक ट्रायल किये जाने का दावा किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अनंतनाग में रेलवे स्टेशन के पास आईईडी बरामद
विज्ञापन
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, एसएमएचएस अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का सफलतापूर्वक ट्रायल हो गया है। आज से हम मौजूदा ऑक्सीजन सप्लाई में 1000 एलपीएम अतिरिक्त सप्लाई दे पाएंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की टीम की सरहाना की, जिन्होंने दिन-रात डबल शिफ्ट में काम कर 96 घंटों के भीतर इस प्लांट को कार्यात्मक बनाया।