{"_id":"3b244d049dcbd828528c35c222c0c91e","slug":"income-tax-string-on-those-of-not-filing-returns-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटर्न न भरने वालों पर आयकर की नकेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटर्न न भरने वालों पर आयकर की नकेल
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढ़ाई लाख से ज्यादा आय होने के बावजूद आयकर रिटर्न न भरने वालों को विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे लोगों को तत्काल आयकर रिटर्न भरने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
आयकर की प्रिंसिपल कमिश्नर (जम्मू-कश्मीर) संगीत गुप्ता के अनुसार विभाग के नोटिस में आया है कि कई ऐसे लोग हैं, जो नियमों के अनुरूप रिटर्न फाइल नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ गंभीरता से नोटिस लिया गया है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रियासत में 12.70 लाख पैन होल्डर हैं और इनमें से मात्र 84,420 पैन धारक ही आयकर रिटर्न भरते हैं। इसी कारण विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है। इनमें कई ऐसे पैन धारक हैं, जिन्होंने सरकारी पहचान के लिए पैन हासिल किया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे पैन धारक हैं, जिनकी आय ढाई लाख से ज्यादा है और वह रिटर्न नहीं भरते। खास बात यह है कि जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में सरकारी मुलाजिम भी आयकर रिटर्न नहीं भर रहे हैं। आयकर ने विभागों को भी इस क्रम में लिखा है।
प्रिंसिपल कमिश्नर के अनुसार उन्होंने नोटिस जारी करने के अलावा लोगों को जागरूक भी किया है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में सेंट्रल बोर्ड आफ डायरेक्ट टैक्सेस ने जम्मू कश्मीर के लिए 866.59 करोड़ का लक्ष्य दिया है। प्रिंसिपल कमिश्नर ने दावा किया है कि विभाग अपने लक्ष्य को हर हाल में हासिल करेगा।