{"_id":"12c1d5f2b2598c284afb53100f757b04","slug":"income-tax-return-file-late-night-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में रात नौ बजे तक भरे गए आयकर रिटर्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में रात नौ बजे तक भरे गए आयकर रिटर्न
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 Sep 2015 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर रिटर्न भरने के अंतिम दिन सोमवार को देर रात तक आयकर विभाग ने रिटर्न जमा लीं। रेल हेड कांप्लेक्स स्थित आयकर भवन में वैसे तो रिटर्न भरने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा, लेकिन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
आयकर की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर (जम्मू कश्मीर) संगीता गुप्ता ने कहा कि वैसे तो ज्यादातर लोग आजकल आन लाइन रिटर्न भर रहे हैं, लेकिन रिटर्न की हार्ड कापी जमा करवाने वालों की संख्या भी अच्छी खासी रही।
विज्ञापन
आयकर दाताओं को किसी रिटर्न भरने में किसी तरह की समस्या न हो, इसके लिए विभाग की ओर से रात नौ बजे तक काउंटर खुले रखे गए, ताकि किसी को यह न लगे कि समय के अभाव में वह रिटर्न भरने से वंचित रह गया। उल्लेखनीय है कि आयकर रिटर्न भरने की 31 अगस्त अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन
रियासत में 31 अगस्त तक भरे गए रिटर्न के संबंध में पूछे जाने पर प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ने कहा कि आनलाइन रिटर्न भरने वालों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। उसकी डिटेल बोर्ड कार्यालय से आएगी।
विवरण आने के बाद ही अंतिम संख्या का पता चल पाएगा। बताया जाता है कि शाम तक छह सौ से ज्यादा रिटर्न की हार्ड कापी जमा हो चुकी थीं, जबकि सिलसिला जारी था।
उधर, दिनभर आनलाइन रिटर्न भरने वालों का तांता लगा रहा। कई आयकर वकीलों का कहना था कि सुबह से ही लोड ज्यादा होने के कारण कई बार विभाग का मुख्य सर्वर डाउन हो गया। इसके कारण रिटर्न भरने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा।