फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   incident,jammu news

उबलते तेजाब को नियंत्रित करते अग्निशमन यंत्र फटा, फैक्ट्री के आठ मुलाजिम झुलसे

विज्ञापन
incident,jammu news
जम्मू। गंग्याल में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्र के फटने से आठ मुलाजिम झुलस गए। उबलते एसिड का धुआं नियंत्रित करते वक्त यह हादसा हुआ। धुएं को नियंत्रित करने के प्रयास में अग्निशमन यंत्र ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया, यहां काम कर रहे आठ लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में पेंट तैयार करने के लिए एसिड को गर्म किया जा रहा था। ज्यादा गर्म होने के कारण इसमें आग लगने की आशंका पर इसको कम करने के लिए अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किया गया। लेकिन यंत्र ने आग पकड़ ली और फट गया। इसके टुकड़े एसिड में गिरे और गर्म गैस पास काम कर रहे आठ मुलाजिमों के ऊपर जा गिरी।
विज्ञापन

------
ये हुए घायल
घायलों में गंग्याल के रहने वाले रवि शंकर, काली शर्मा, मूल रूप से नेपाल और इस समय गंग्याल में रह रहे गणेश बहादुर, गंग्याल की सुनीता, मूल रूप से बिहार और इस समय गंग्याल में रहने वाला अर्जुन, गंग्याल में ही रह रहे बिहार निवासी किशोरी लाल, नेपाल निवासी कृष्ण बहादुर और त्रिकुटा नगर का पवित्र महाजन शामिल हैं। इन सबका जीएमसी में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इसे लेकर अभी रिपोर्ट ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
आग बुझाने के उपकरण में ही
आग लगना सवालों के घेरे में
यह अपने आप में पहला मामला है, जब आग बुझाने वाले अग्निशमन यंत्र ने ही आग पकड़ ली। इससे यंत्र के ठीक होने या न होने पर भी सवाल उठते हैं। संभव है कि फैक्ट्री में मौजूद अग्निशमन यंत्र काम ही सही तरह से न करते हों। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसे लेकर लापरवाही का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed