{"_id":"6116dc948ebc3edfaa0a3c7e","slug":"incident-jammu-news-jammu-city-news-jmu241541074","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबलते तेजाब को नियंत्रित करते अग्निशमन यंत्र फटा, फैक्ट्री के आठ मुलाजिम झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबलते तेजाब को नियंत्रित करते अग्निशमन यंत्र फटा, फैक्ट्री के आठ मुलाजिम झुलसे
विज्ञापन
जम्मू। गंग्याल में पेंट बनाने वाली फैक्ट्री में अग्निशमन यंत्र के फटने से आठ मुलाजिम झुलस गए। उबलते एसिड का धुआं नियंत्रित करते वक्त यह हादसा हुआ। धुएं को नियंत्रित करने के प्रयास में अग्निशमन यंत्र ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया, यहां काम कर रहे आठ लोग इसकी चपेट में आ गए। घायलों को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रहा है।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में पेंट तैयार करने के लिए एसिड को गर्म किया जा रहा था। ज्यादा गर्म होने के कारण इसमें आग लगने की आशंका पर इसको कम करने के लिए अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किया गया। लेकिन यंत्र ने आग पकड़ ली और फट गया। इसके टुकड़े एसिड में गिरे और गर्म गैस पास काम कर रहे आठ मुलाजिमों के ऊपर जा गिरी।
------
ये हुए घायल
घायलों में गंग्याल के रहने वाले रवि शंकर, काली शर्मा, मूल रूप से नेपाल और इस समय गंग्याल में रह रहे गणेश बहादुर, गंग्याल की सुनीता, मूल रूप से बिहार और इस समय गंग्याल में रहने वाला अर्जुन, गंग्याल में ही रह रहे बिहार निवासी किशोरी लाल, नेपाल निवासी कृष्ण बहादुर और त्रिकुटा नगर का पवित्र महाजन शामिल हैं। इन सबका जीएमसी में उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इसे लेकर अभी रिपोर्ट ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन
-------
आग बुझाने के उपकरण में ही
आग लगना सवालों के घेरे में
यह अपने आप में पहला मामला है, जब आग बुझाने वाले अग्निशमन यंत्र ने ही आग पकड़ ली। इससे यंत्र के ठीक होने या न होने पर भी सवाल उठते हैं। संभव है कि फैक्ट्री में मौजूद अग्निशमन यंत्र काम ही सही तरह से न करते हों। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसे लेकर लापरवाही का कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।