{"_id":"59dd0bd14f1c1b65548b6b86","slug":"inauguration-of-radio-chilli-98-3-fm-mehbooba-mufti-inaugurated-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में शुरू हुआ रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम, महबूबा मुफ्ती ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में शुरू हुआ रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम, महबूबा मुफ्ती ने किया उद्घाटन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घाटी के युवा बेखौफ आगे आकर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए काम करें। कश्मीर में बैंड ग्रुपों को आगे बढ़ने से रुकना नहीं चाहिए। रेडियो एफएम से मंच देकर युवाओं को पहचान बताए बिना अपनी समस्याओं पर चर्चा करने का मौका दिया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने राज्य की युवा प्रतिभा को सम्मानित करने और अपने मुद्दों को अधिक संबंधों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से जोर देने पर बल दिया। महबूबा मंगलवार को जम्मू में रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम को लांच करने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के पास पर्याप्त प्रतिभा है, लेकिन एकमात्र समस्या इसके प्रदर्शन और विपणन की है।
विज्ञापन
जम्मू की एक बेटी ने हाल ही में मिस यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में शिरकत की है। जम्मू और कश्मीर में युवा बैंड ग्रुपों को प्रदर्शन करने का मौका मिले। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए नए एफएम स्टेशन एक मंच बन जाएगा। युवाओं के साथ संवाद सत्र को मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन
जिससे वे नशे की लत, बेरोजगारी पर स्वतंत्र रूप से चर्चा और परामर्श कर सकें। उन्होंने उम्मीद जताई की कि नए एफएम स्टेशन युवाओं के लिए मनोरंजन और ज्ञान के अवसर देंगे।उन्होंने कहा कि एफएम के दायरे को राज्य में बढ़ाने के लिए केंद्रीय प्रसारण मंत्री से बात की जाएगी।
इस दौरान सीओओ महेश शेट्टी ने कहा कि मिर्ची जम्मू की प्ले लिस्ट में बॉलीवुड और पंजाबी संगीत का बेहतरीन मिश्रण होगा।