फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   inauguration of housing complex by mehbooba mufti

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा- 'किसी भी समुदाय, क्षेत्र, वर्ग से अन्याय बर्दाश्त नहीं'

Sun, 18 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 18 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
 inauguration of housing complex by mehbooba mufti
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य सभी समुदायों तथा क्षेत्रों को एकजुट करना है ताकि जम्मू-कश्मीर एक परिवार की तरह तरक्की करे। सरकार किसी भी समुदाय, क्षेत्र तथा वर्ग के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। सब कुछ मेरिट पर तय होगा। रियासत ने कई समुदायों का दुर्भाग्यपूर्ण पतन देखा है। इतिहास गवाह है कि ऐसी घटनाओं से किसी का लाभ नहीं होता है बल्कि सब इससे प्रभावित होते हैं। 
विज्ञापन


जनजातीय समुदाय के एक कार्यक्रम में उन्होंने जनता को आगाह किया कि कुछ स्वार्थी तत्व अपने फायदे के लिए एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ लड़ाने की कोशिश करते हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वे न केवल राज्य के हितों को नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि उस समुदाय को भी क्षति पहुंचाते हैं। यह एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन


राज्य की समझदार जनता रियासत को विकास के पथ पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गुज्जर समुदाय को वन क्षेत्रों का अभिभावक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वनों की रक्षा में उनके योगदान को सराहा है तथा वे इस समुदाय के विकास के लिए संवेदनशील हैं। केंद्र तथा राज्य सरकार ने जनजातीय समुदाय के विकास के लिए पर्याप्त धनराशि जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों सरकार की गुज्जर समुदाय के उत्थान के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुज्जर समुदाय के उत्थान के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। लोगों को स्वास्थ्य, पानी, बिजली तथा समुदाय की सुविधाएं मिल सकें। मिल्क विलेज स्कीम का भी शुभारंभ किया गया है। इसके साथ ही धुआंरहित चूल्हा की भी योजना चल रही है।

स्कूल के आवासीय कांप्लेक्स का रखा नींव पत्थर

 inauguration of housing complex by mehbooba mufti
mehbooba mufti - फोटो : File Photo
गुज्जर समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि केवल शिक्षा ही वह रास्ता है जिससे समुदाय तथा राष्ट्र सशक्त हो सकता है। सरकार तथा सिविल सोसाइटी के प्रयास से अब इस समुदाय के बच्चे भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने लगे हैं। 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने छन्नी में खुदा बख्श हायर सेकेंडरी स्कूल के शैक्षिक तथा आवासीय कांप्लेक्स का नींव पत्थर रखा। स्कूल के वेबसाइट को जारी करने के बाद विद्यार्थियों से बात करते हुए उन्होंने शिक्षा तथा खेल के क्षेत्र में विशेष प्रयास करने को कहा। उन्होंने छात्रवृत्ति तथा अन्य सहायता का छात्रों को भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed