फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inauguration of District Premier League cricket competition in Reasi

रियासी में जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

विज्ञापन
Inauguration of District Premier League cricket competition in Reasi
रियासी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले मुकाबले में त्रिदेव ट्रिडेंटस ने फाइटर इलेवन को 15 रन से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसएसपी रशिम वजीर और सीआरपीएफ 126वीं बटालियन के कमांडेंट प्रदीप सिंह ने संयुक्त रूप से किया है।
विज्ञापन

टास जीत कर त्रिदेव ट्रिडेंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 119 रन बनाए और जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य दिया। इसमें बल्लेबाज विकास ने सर्वाधिक 66 और निखिल देव सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर इलेवन की टीम 104 रन ही बना सकी और 16 रन हार का सामना करना पड़ा। विकास को मैन आफ द मैच दिया गया जिन्होंने गेंदबाजी करते हुए चार विकेट भी झटके। इस दौरान उन्हें ब्लू कैप भी दी गई।
विज्ञापन

बोली लगा कर खरीदे गए हैं खिलाड़ी
जिला प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में जिला स्तर के सभी खिलाड़ियों की बोली लगा कर आठ टीमें बनाई गई हैं, जिन्हें स्थानीय फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। आठ टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। हर टीम तीन मैच खेलेगी और ग्रुप में पहले व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब और श्रीराम क्रिकेट क्लब की तरफ से करवाया जा रहा है। पहली बार हो रही इस प्रकार की प्रतियोगिता से युवा खिलाड़ियों में काफी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed