फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Inaugaration

कंज्यूमर स्टोर पर 38 लाख से अधिक बकाया, जांच के आदेश

विज्ञापन
Inaugaration
जम्मू। गांधीनगर अस्पताल जम्मू परिसर में चल रही सहकारी भंडार कोआपरेटिव सोसायटी लिमिटेड की ओर से लंबे समय से किराये का भुगतान और रिकवरी न करने के मामले में स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जम्मू डॉ. हरबख्श सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो एक माह में अपनी सिफारिशें देंगे जिसमें रिकवरी न करने के लिए संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में एम/एस सहकारी भंडार कोआपेरिटव कंज्यूमर स्टोर पर 3860749 लाख रुपये का किराया बकाया पाया गया है। इसमें बताया गया है कि संबंधित अधिकारी ने सरकारी आदेश नंबर 483 एचएमई,2007 तिथि 25-7-2007 के तहत रिकवरी के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की। इसके साथ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सिंह बुतियाल को एस्टेट अधिकारी नियुक्त करके स्टोर को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उक्त स्टोर की ओर से पिछले कई सालों से किराया का भुगतान नहीं किया गया है। वहीं स्टोर के मालिक सुदर्शन सिंह वजीर का कहना है कि पीडब्ल्यूडी की ओर से आंकलन किए गए किराये का वह भुगतान कर रहे हैं। अगर किराये के नियमों में कोई बदलाव किया गया है, तो वह उसके मुताबिक भी भुगतान कर देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed