{"_id":"62a2600bf80fe30fd328333d","slug":"inaugaration-jammu-city-news-jmu261597158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे में रंगे तवी पुल, मेट्रो का काम भी इसी साल होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे में रंगे तवी पुल, मेट्रो का काम भी इसी साल होगा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मंदिरों के शहर की 97 करोड़ की परियोजनाओं से तस्वीर बदलेगी। वीरवार को उप राज्यपाल मनोज सिन्हा नेे तिरंगी लाइट से सराबोर रहने वाले तवी पुल के स्मार्ट लाइटिंग प्रोजेक्ट का शुभारंभ करने के साथ ही कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि शहरवासियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इसी साल अक्तूबर में जम्मू व श्रीनगर में एसी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। मेट्रो ट्रेन का काम भी शुरू होगा।
उप राज्यपाल ने 14.06 करोड़ रुपये की लागत वाले स्मार्ट पब्लिक साइकिल शेयरिंग सर्विस और तवी पुलों के लिए स्मार्ट लाइटिंग का शुभारंभ किया। वहीं, 83.05 करोड़ रुपये की लागत से अप्सरा रोड सहित 23 महत्वपूर्ण सड़क जंक्शनों के सुधार वाली परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उप-राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजनाएं बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ शहरवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेंगी। सरकार शहरी बुनियादी ढांचे को बदलने, शहरों को आधुनिक और उनका सौंदर्यीकरण करने लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के शहर के विकास को लेकर जम्मू स्मार्ट सिटी के तहत तेजी से काम हो रहा है। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा और मेयर चंद्र मोहन गुप्ता और मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता आदि मौजूद रहे।
जम्मू शहर के 23 जंक्शन का होगा कायाकल्प
शहर के सतवारी, शकुंतला, कर्ण नगर, पनामा चौक जंक्शन सहित शहर के 23 जंक्शनों का पुनर्विकास 31.55 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इनमें जंक्शन में बेहतर स्ट्रीट लाइट, फुटपाथ, पुलिस शेल्टर और वाटर एटीएम जैसे सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
अप्सरा रोड बनेगी आदर्श
51.50 करोड़ रुपये की लागत से अप्सरा रोड और आसपास की सड़कों का पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें 13.64 किलोमीटर बाहरी सड़क और 5.3 किलोमीटर आंतरिक सड़क में जल निकासी व्यवस्था, बेहतर फुटपाथ सहित अन्य कार्य होंगे। उप-राज्यपाल ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
निर्दोष को छुओ मत और दोषियों को छोड़ो नहीं हमारी नीति
उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की जड़ें काफी गहरी हैं। पड़ोसी देश जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाने की लगातार कोशिशें कर रहा है। एक समय था जब प्रदेश में नरसंहार हुआ था, लेकिन एक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि, अब उस परिदृश्य में बदलाव आया है। अब हमारी नीति निर्दोष को छुओ मत और दोषियों को छोड़ो नहीं की है। प्रदेश की शांति और सद्भाव को भंग करने वाले लोगों से बचना होगा। वे देश की एकता और अखंडता को नष्ट करना चाहते हैं, ताकि आतंकवाद की जड़ें फिर से मजबूत हो सकें।