फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In view of Republic Day, security arrangements have been further tightened in the district.

Jammu: गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद जम्मू सतर्क, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ी

Sun, 18 Jan 2026 11:31 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 18 Jan 2026 11:31 AM IST
सार

गणतंत्र दिवस से पहले खुफिया इनपुट के बाद जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस कर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। संवेदनशील इलाकों, मुख्य समारोह स्थल और सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त बलों की तैनाती के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
In view of Republic Day, security arrangements have been further tightened in the district.
एमए स्टेडियम के बाहर तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। खुफिया एजेंसियों से संभावित खतरे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एहतियात के तौर पर पुलिस कर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बाजारों, प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सघन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तवी नदी के किनारे भी विशेष सर्च अभियान चलाया गया। नदी तटों, पुलों और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने संयुक्त रूप से तलाशी ली। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को भी सतर्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह स्थल एमए स्टेडियम के आसपास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। स्टेडियम क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। फिलहाल स्टेडियम में गतिविधियां बंद कर दी गई हैं। सीमांत क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। सीमा से सटे गांवों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ा दी है। लोगों और विलेज डिफेंस गार्ड के साथ समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू : डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शिव कुमार शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए जिले भर में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एमए स्टेडियम, तवी नदी क्षेत्र और सीमांत इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील: पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है। नागरिकों से कहा गया है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति, लावारिस वस्तु या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के कोई संदेश साझा न करें। जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करने की अपील भी की गई है।

यह खबर भी पढ़ें  Republic Day: तिरंगे में रंगने लगा शहर, गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां फाइनल स्टेज पर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed