{"_id":"605e3a208ebc3e8ccc4c5bdd","slug":"in-rs-pura-invoices-of-shopkeepers-cut-without-masks-rspura-news-jmu2322084186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएस पुरा में बिना मास्क लोगों दुकानदारों का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएस पुरा में बिना मास्क लोगों दुकानदारों का काटा चालान
विज्ञापन
युवक को मास्क लगाने की चेतावनी देते हुए। संवाद
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। नगर में बिना मास्क पहने युवकों से जुर्माना वसूला गया। एसडीएम रामलाल शर्मा की टीम ने बाजार क्षेत्र का दौरा कर लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके से बताए। इस बीच बिना मास्क पहने बाजार में घूमने वालों से जुर्माना वसूला गया।
प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिना मास्क पहले बाजार पहुंचने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। प्रशासनिक टीम को मौके पर देख कई लोग मास्क लगाते हुए देखे गए। इसी प्रकार दुकानदारों ने भी मास्क नहीं लगाने पर उन्हें इसके बारे में चेतावनी दी गई। ग्राहकों को इसे पहनने को कहा गया। दो पहिया वाहनों पर कई लोगों ने आते-जाते मास्क नहीं लगाया था। उनका मौके पर चालान काटा गया और जुर्माना वसूला गया। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों को बढ़ता देख लोगों को खुद ही सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करना चाहिए। बावजूद लोग अनदेखी कर रहे हैं। उन्होने कह ाकि कोरोना वायरस से बचने के लिए दो गज की दूूूरी के साथ मास्क लगाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने कहा कि उपजिले के सभी थानों व नाकों पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर बिना मास्क के लोगो के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी जयपाल शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अखनूर में 70 से अधिक से वसूला जुर्माना
अखनूर। जागरूकता फैलाने के अलावा कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एसपी संजय शर्मा की देखरेख में विशेष अभियान चलाया गया। सार्वजनिक क्षेत्रों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों का भी चालान किया गया। 70 व्यक्तियों का कुल 35750 का चालान किया गया। एसएचओ अखनूर इंस्पेक्टर रवि परिहार, एसएचओ बलविंदर सिंह, एसएचओ घरोटा ख्याति मान खजूरिया ने भी लोगों को जागरूक किया। संवाद