फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In mountainous areas, cold wind blows

पर्वतीय इलाकों में चल रही ठंडी बयार

Fri, 03 Apr 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 03 Apr 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
In mountainous areas, cold wind blows

बेमौसम की बारिश का सिलसिला जारी है। वीरवार की सुबह कुछ देर के लिए जोरदार बारिश हुई। इससे तापमान का स्तर सामान्य से कई डिग्री निचले स्तर पर ठिठक गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी बारिश का पूर्वानुमान दिया है। वीरवार को शहर में हुई बारिश का पैमाना 5.5 मिलीमीटर दर्ज किया गया।

दिन में अधिकतम तापमान का स्तर 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

स्कॉस्ट जम्मू की कठुआ एग्रोमेट यूनिट के प्रभारी डॉ. एपी सिंह के अनुसार चार अप्रैल तक बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। अगले चौबीस घंटों के भीतर कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन


बर्फबारी की वजह से ठंडी बयार चल रही है। गरमी की दस्तक का अहसास कर लोग खुशगवार मौसम की आमद की उम्मीद कर रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्वतीय इलाकों में तो सर्दी के सीजन जैसे हालात हैं। पर्वतीय चोटियों पर जहां बर्फ की चादर बिछी है, जबकि कसबाई इलाकों में सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड महसूस की जा रही है। दिन के समय बादल छाए रहने से ठंडक लगातार बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed