{"_id":"686595d2bb22d6a1340b1864","slug":"in-many-districts-including-srinagar-the-day-temperature-is-between-30-to-35-degrees-jammu-news-c-10-lko1027-650657-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर समेत कई जिलों में दिन का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर समेत कई जिलों में दिन का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच
विज्ञापन
पांच से सक्रिय होगा मानसून, जम्मू के कुछ हिस्सों में आठ तक भारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर में गर्मी से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पिछले एक हफ्ते से राजधानी श्रीनगर समेत कई जिलों में दिन का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच चल रहा है। जम्मू में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ उमस हावी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी 5 जुलाई से मानसून सक्रिय होगा।
जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में निरंतर 8 जुलाई तक भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा निरंतर प्रभावित हो रही है।
श्रीनगर में दिनभर साफ मौसम के बीच दिन में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 32.8 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.2 और गुलमर्ग में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में तड़के घने बादलों के साथ गड़गड़ाहट से लग रहा था कि आसमान से पानी बरसेगा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया। दिन में तपिश का अहसास हुआ। मगर लगातार श्रीनगर से कम तापमान चल रहा है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 32.9 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 पहुंच जाने से उमस से हर कोई बेहाल है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 27.3, बटोत में 26.5, कटड़ा में 31.0 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।