फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   In dance, little manya made everyone's heart

नृत्य में नन्हीं मान्या ने मोहा सबका मन

विज्ञापन
In dance, little manya made everyone's heart
जम्मू। समग्र शिक्षा जेके ने विराज कला केंद्र के साथ मिलकर स्किल और थ्रिल ऑनलाइन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें जम्मू संभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे नृत्य, गायन, पोस्टर मेकिंग, सोलो प्ले आदि में हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में 268 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पांच से आठ वर्ष की नृत्य प्रतियोगिता में नन्हीं मान्या ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इसमें नृत्य प्रतियोगिता में ग्रुप 5 से 8 साल में मान्या वर्मा ने पहला, आरना बरगोत्रा ने दूसरा और संस्कृति खन्ना ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप 9 से 13 साल में मन्नत को पहला, श्रेया बरगोत्रा को दूसरा और आशना शर्मा को तीसरा स्थान मिला। ग्रुप 14 से 17 साल में पहला स्थान अरुणाक्षी शर्मा, दूसरा स्थान माही मनहास और तीसरा स्थान तान्या मेहरा को मिला।
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में ग्रुप 8 से 13 साल में धान्या शर्मा, खनक टंडन और नेहरा टिक्कू को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। ग्रुप 14 से 17 साल में अनिसा को पहला, मोनिका शर्मा को दूसरा और वंशा पंडिता को तीसरा स्थान मिला। पोस्टर मेकिंग में ग्रुप 8 से 13 साल में अनुष्का वर्मा ने पहला, दृष्टि चंदेल ने दूसरा और मेधावी लखनपाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप 14 से 17 साल में सानया नायर ने पहला, रासिया गुप्ता ने दूसरा और नान्या देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलो प्ले प्रतियोगिता में ग्रुप 9 से 13 साल में मन्नत ने पहला, साक्षी रैना ने दूसरा तथा ईशु और इंदिरा शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप 14 से 17 साल में शिवांश रैना ने पहला, प्रियांशु बाली ने दूसरा और आशु रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। विराज कला केंद्र के चेयरमैन राज भारती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 268 बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चों में अनोखी कला थी। यह तय कर पाना बेहद मुश्किल था कि कौन विजेता है।

इस दौरान डायरेक्टर समग्र शिक्षा अरुण मनहास ने बच्चों के क्रिएटिविटी की सराहना की। इसी के साथ विजेताओं को कैश अवार्ड और मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। विराज कला केंद्र के सदस्य रजनीश गुप्ता ने कहा कि जीतना इतना आवश्यक नहीं है जितना प्रतियोगिता में हिस्सा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed