{"_id":"ac0c27e31c36a3ed9b18243f0af6230b","slug":"in-an-effort-to-misdemeanor-punishable-by-two-to-twenty-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के प्रयास में दो को बीस साल की सजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार के प्रयास में दो को बीस साल की सजा
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Sat, 11 Oct 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री क्षेत्र स्थित एक गांव के घर में घुसकर एक किशोरी के साथ किए
विज्ञापन
दुराचार के प्रयास से परेशान होकर पीड़िता द्वारा आत्महत्या करने के मामले
में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कौर की अदालत ने शुक्रवार को
गांव खेड़ीमानसिंह के दो आरोपियों को बीस-बीस साल की सजा और 51-51 हजार
रुपये का जुर्माना किया है।
सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडीजे की अदालत ने सात अक्टूबर को दोनों युवकाें को दोषी करार दिया था।
आठ अगस्त 2013 को दो युवकों ने किशोरी से दुराचार का प्रयास किया था। पीड़िता ने अपने घर में रखी कीड़े मारने की दवा पीकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर इंद्री थाना में खेड़ी मानसिंह गांव के दो युवक सतबीर सिंह और धर्मवीर सिंह पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। डॉ. केडी सिंह फाउंडेशन के संज्ञान में यह मामला आया तो टीम के सदस्य पीड़ित परिवार से मिले। पीड़ित परिवार को कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मद्द उपलब्ध कराई। इस परिवार को निरंतर ट्रामा काउंसिलिंग भी प्रदान की। एक अनुभवी वकील मामले की पैरवी के लिए नियुक्त किया, ताकि पीड़िता को जल्द इंसाफ मिल सके। केडी सिंह फाउंडेशन अब तक 150 परिवारों को सहायता पहुंचा चुकी है।
यह फाउंडेशन की 42वीं कानूनी जीत है। फाउंडेशन ने पीड़ितों को तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-200-2056 चला रखा है।