{"_id":"6874196a0395014ef8010a07","slug":"in-15-years-51-lakh-devotees-said-jai-baba-barfani-srinagar-news-c-264-1-sr11003-103584-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 15 साल में 51 लाख भक्त बोले... जय बाबा बर्फानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 15 साल में 51 लाख भक्त बोले... जय बाबा बर्फानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देने वाले बाबा बर्फानी का दर्शन करने हर साल देश के विभिन्न राज्यों से लाखों लोग आते हैं। इसमें कोई असमिया होता है तो कोई मराठी तो कोई तमिल और कन्नड़ लेकिन जम्मू-कश्मीर में पवित्र गुफा पर पहुंचते ही सभी की एक ही पहचान होती है और वह है ''भोले के भक्त''।
बाबा बर्फानी के इन भक्तों की संख्या भी प्राकृतिक आपदाओं और मानव जनित कारकों के चलते घटती-बढ़ती रहती है फिर भी ये बाबा का आशीर्वाद और उनके प्रति लोगों का अगाध विश्वास ही है कि पिछले 15 साल में पांच-दस नहीं बल्कि 51 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का दर्शन कर निहाल हो चुके हैं।
श्रद्धालुओं के पिछले 15 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 2010 में 4.55 लाख भक्त पवित्र गुफा पर पहुंचे थे। अगले ही साल यानी 2011 में यह संख्या बढ़कर 6.21 लाख और 2012 में 6.35 लाख तक पहुंच गई। इसके बाद प्राकृतिक और मानव जनित कारणों की वजह से संख्या में कुछ कमी आई। 2016 में आंकड़ा 2.21 लाख पर पहुंच गया। उसके बाद सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ीं तो फिर से यह तीर्थयात्रा आबाद हो गई।
विज्ञापन
2022 में 3.04 लाख और 2023 में देश-विदेश से 4.50 लाख श्रद्धालु श्री अमरनाथ की तीर्थयात्रा पर पहुंचे। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और प्रदेश सरकार समेत व्यवस्था से जुड़े लोगों की खुशी दोगुनी तब हो गई जब पिछले साल 2024 में वर्ष 2012 के बाद रिकार्ड पांच लाख भक्त ''भूखे को अन्न और प्यासे को पानी, जय बाबा बर्फानी'' का जयकारा लगाते हुए पवित्र अमरनाथ गुफा पहुंचे।
इस साल भी जिस तरह से श्रद्धालु आ रहे हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भक्त पिछले साल का रिकार्ड तोड़ देंगे। तीर्थयात्रा इस बार 38 दिनों की है और महज 11 दिन में ही 1.82 लाख से अधिक भक्त बाबा के दर पर शीश नवा चुके हैं।
-- -
पांच साल में इस बार सबसे कम दिन होेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
2021 से 2025 के बीच पांच साल के दरम्यान इस बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने की समयावधि सबसे कम है। 2020 कोरोना महामारी के चलते तीर्थयात्रा स्थगित रही। 2021 में कोविड प्रोटोकाल के बीच 28 जून से 22 अगस्त तक 56 दिन के लिए यात्रा शुरू हुई लेकिन कोरोना के चलते बीच में ही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद 2022 में 30 जून से 11 अगस्त तक 43 दिनों के लिए, 2023 में एक जुलाई से एक अगस्त तक 62 दिन, 2024 में 29 जून से 19 अगस्त तक 52 दिन के लिए यात्रा अवधि निर्धारित रही। इस बार तीन जुलाई से नौ अगस्त के बीच 38 दिनों तक भक्त पवित्र गुफा के दर्शन कर सकेंगे।
-- -
पिछले साल पांच लाख तीर्थ यात्रियों ने किए थे दर्शन
2024 में 52 दिनों तक चली श्री अमरनाथ यात्रा में पांच लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। 2023 में 4.5 लाख यात्री शामिल हुए थे। इससे पूर्व 2012 में रिकॉर्ड 6.35 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। 2022 में कोविड के कारण आंकड़ा घटा था। तीन लाख तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे।
-- -
वर्ष तीर्थ यात्री
2010 4.55 लाख
2011 6.21 लाख
2012 6.35 लाख
2013 3.54 लाख
2014 3.72 लाख
2015 3.52 लाख
2016 2.21 लाख
2017 2.60 लाख
2018 3.43 लाख
2019 3.04 लाख
2020-21 कोरोना महामारी के चलते स्थगित
2022 3.04 लाख
2023 4.50 लाख
2024 5.0 लाख