फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   imran’s ‘free suggestion’ to modi on kashmir

इमरान खान ने मोदी को दे डाली फ्री की सलाह

Sun, 12 Oct 2014 03:56 PM IST
Updated Sun, 12 Oct 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
imran’s ‘free suggestion’ to modi on kashmir
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कश्मीर मुद्दे के एक फ्री की सलाह दे डाली है। इमरान ने कहा है कि कश्मीर विवाद को हल के लिए जनादेश का इस्तेमाल करने की अपील की। एक जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि मोदी को जनादेश मिला है। उन्हें कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए काम करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा,  'मोदी को मेरा एक मुफ्त का मशविरा है। अगर यह ले लो तो फायदा होगा। आपको लोगों ने बहुमत दिया है। आप कुछ लोगों के लिए सीमा पर यह जो कर रहे हो(सीजफायर का आरोप लगाया) अगर आपकी बड़ी सोच होती तो कश्मीर का मसला हल करते। आपने कश्मीर में जो 7 लाख हिंदुस्तानी फौज रखी है, उसे वापस बुलाते।'
विज्ञापन


'सीमा पर ताकत दिखाने से थोड़ी देर तो कुछ लोग खुश हो जाएंगे लेकिन दुनिया के लीडर बनने का मौका आप गंवा दोगे। आपके मुल्क में भी गरीब और अमीरों का फर्क है। हमारे मुल्क में भी गरीब-अमीर का फर्क है। सीमा पर अमन रहता तो दोनों मुल्क हथियारों पर पैसा खर्च नहीं करते और गरीबों का भला होता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इमरान ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारतीय गोलीबारी से डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं मोदी को पैगाम देना चाहता हूं कि आप सियालकोट के बॉर्डर पर जो अपनी ताकत दिखा रहे हो, अगर आपका ख्याल है कि पाकिस्तानी कौम खौफजदा हो जाएगी डर जाएगा तो गलतफहमी में न रहो। अब नया पाकिस्तान बनने जा रहा है, जिसे कोई शिकस्त नहीं दे सकता है।'

पाक‌ UN को पत्र ल‌‌िख भारत पर लगाया सीजफायर का आरोप

imran’s ‘free suggestion’ to modi on kashmir
कश्मीर मुद्दे को व‌िश्वपटल पर उठाने की अपनी कोशिश तेज करते हुए पाकिस्तान ने भारत से लगे एलओसी के करीब की सुरक्षा स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को पत्र लिखा है। पाक‌िस्तान ने सीमा पर भारत और पाक के बीच चल रहे तनाव के समाधान के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के हस्तक्षेप की मांग की है।

राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून को लिखे एक पत्र में भारत पर जानबूझकर और बिना किसी उकसावे के पिछले एक सप्ताह से संघर्षविराम का उल्लंघन करने और सीमा पार से गोलीबारी करने का आरोप लगाया है।

सुरक्षा सलाहकार द्वारा लिखे गए पत्र को पाकिस्तान के विदेश विभाग ने आज जारी किया। इसमें कहा गया है, "मैं तत्काल आपका ध्यान पाकिस्तान और भारत के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब और इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के करीब सुरक्षा की लगातार गिरती हुई स्थिति की ओर दिलाना चाहता हूं।"

पत्र में लिखा गया है, 'जैसा कि आप अवगत हैं कश्मीर विवाद यूएन में एक लंबित मुद्दा रहा है, जिसका प्रस्ताव जम्मू-कश्मीर के लोगों के आत्मनिर्णय के लिए संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में जनमत संग्रह कराने का वादा करता है और यह अभी भी वैध है, क्योंकि आज तक यह लागू नहीं हुआ है।'

अजीज ने अपने पत्र में कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में टिकाऊ शांति और सुरक्षा के हित में संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को दशकों से इस बात की याद दिलाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed