{"_id":"5ebd40348ebc3e90644a4a57","slug":"implementation-of-provisions-of-right-to-information-2005-jammu-kashmir-government-advisory-to-appoint-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक प्राधिकरणों को सरकार का आदेश, जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी की करें तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक प्राधिकरणों को सरकार का आदेश, जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी की करें तैनाती
Thu, 14 May 2020 06:27 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 14 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर सरकार ने प्रदेश के सभी लोक प्राधिकरणों को आदेश दिया है कि विभागों के सभी कार्यलयों में जन सूचना अधिकारी और प्रथम अपीलीय प्राधिकारी की तैनाती की जाए। आलाधिकारियों को वेबसाइट पर इनकी पूरी जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। यह तैनाती सूचना के अधिकारी अधिनियम 2005 के तहत होगी।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के प्रकोप और लॉकडाउन के चलते आम लोगों के लिए वैसे ही नागरिक सचिवालय से लेकर अन्य सरकारी विभागों तक पहुंच न के बराबर रह गई है।
विज्ञापन
आरटीआई कार्यकर्ता बलविंद्र सिंह के अनुसार कोई भी सरकारी विभाग आरटीआई का जवाब नहीं दे रहा है। ऐसे लग रहा है कि आरटीआई पर भी लॉकडाउन लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने कई जानकारियां कोरोना वायरस के प्रकोप से पहले से मांगी थीं इनका जवाब अब तक नहीं मिला।
विज्ञापन
वहीं आरटीआई कार्यकर्ता नवीन जैन के अनुसार सामान्य प्रशासनिक विभाग, राजभवन आसैर वित्त विभाग के समक्ष आरटीआई के माध्यम से कई जानकारियां मांगी गई थीं लेकिन कहीं से कोई जवाब नहीं मिला है।
केंद्रीय सूचना के अधिकार को यहां पर लागू तो कर दिया गया है लेकिन कहीं भी इसका असर सरकारी विभागों में अब तक देखने को नहीं मिला है। ऐसे में सरकार की मनमानी को रोकने के लिए आरटीआई ही एक मात्र विकल्प रहती है। उधर, जम्मू कश्मीर सरकार द्वारा आज यानी कि गुरुवार को जारी किए गए आदेश के बाद लोगों को उम्मीद जगी है।